हुआ तुलसी और पार्वती का रीयूनियन, एकता कपूर ने ली सेल्फी
इतने सालों में कितना कुछ बदल गया, देखिये इस तस्वीर को जिसमें तुलसी और पार्वती कितने अलग लग रहे हैं।
मुंबई। सालों पहले टीवी इंडस्ट्री पर मिलकर राज करने वाली त्रिदेवियां स्मृति ईरानी, साक्षी तनवर का सालों बाद हुआ रीयूनियन। और रीयूनियन पात्र सेल्फी तो बनती है, है ना?
आपको बता दें कि इनके साथ सेल्फी ली है टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर ने। करियर की बात की जाए तो स्मृति राजनीति दांवपेंचो में लगी हुई है और साक्षी को पिछली बार आमिर ख़ान के साथ फ़िल्म दंगल में देखा गया था और अब साक्षी एकता कपूर की वेब सिरीज़ का हिस्सा बनी है जिसमें उनके साथ राम कपूर भी होंगे।
ये भी पढ़ें: 'इश्कबाज' में इस ट्विस्ट से शिवाय की ज़िंदगी में आ जाएगा तूफ़ान
एकता कपूर ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "two stalwarts! D twains meet in delhi" हां, दिग्गज तो हैं ही ये, क्युं? वैसे इतने सालों में कितना कुछ बदल गया, देखिये इस तस्वीर को जिसमें तुलसी और पार्वती कितने अलग लग रहे हैं। ये तस्वीर देख कर लगता है कि काश हम इन्हें ऐसे एक साथ बार- बार साथ देख सकते।