Move to Jagran APP

TV TRP: Lockdown 4 पर देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन टीआरपी लिस्ट में छाया, TOP 5 कार्यक्रमों में शामिल

Top 5 Programs प्राइम टाइम में सबसे अधिक देखा जाने वाला शो डीडी नेशनल पर आ रहा महाभारत रहा जबकि दूसरे स्थान पर श्री कृष्ण और तीसरे पर स्टार प्लस का महाभारत रहा।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 06:07 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 10:16 PM (IST)
TV TRP: Lockdown 4 पर देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन टीआरपी लिस्ट में छाया, TOP 5 कार्यक्रमों में शामिल
TV TRP: Lockdown 4 पर देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन टीआरपी लिस्ट में छाया, TOP 5 कार्यक्रमों में शामिल

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान देश में जनता पर पौराणिक धारावाहिकों का ख़ुमार छाया हुआ है। टीवी कार्यक्रमों की रेटिंग्स में महाभारत और श्रीकृष्ण से शो छाये हुए हैं। मगर, 2020 के 19 वें हफ़्ते में तो कमाल ही हो गया। पीएम मोदी के कोविड 19 लॉकडाउन पर राष्ट्र के नाम संबोधन ने प्राइम टाइम के दौरान टॉप 5 कार्यक्रमों के बीच अपनी जगह बना ली। 

loksabha election banner

ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने 9 से 15 मई के बीच 19वें हफ़्ते की रेटिंग्स जारी की हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, शहरी इलाक़ों के दर्शकों ने पीएम मोदी के संबोधन को ख़ूब देखा, जिसके चलते डीडी भारती पर प्रसारित संबोधन प्राइम टाइम के दौरान शहरी इलाक़ों में 6959 इम्प्रेशंस के साथ शो चौथे स्थान पर रहा। बार्क के अनुसार, मनोरंजन चैनलों की दुनिया में प्राइम टाइम शाम 6 बजे से रात 11.30 बजे तक माना जाता है। पीएम ने 12 मई को रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित किया था।

प्राइम टाइम में सबसे अधिक देखा जाने वाला शो डीडी नेशनल पर प्रसारित महाभारत रहा, जबकि दूसरे स्थान पर श्री कृष्ण, तीसरे पर स्टार प्लस का महाभारत और पांचवें पर डीडी भारती का विष्णु पुराण रहा।

अब अगर ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो यहां दर्शकों की पसंद बिल्कुल बदली हुई है। यहां एक बार फिर दंगल टीवी का बोलबाला रहा, जिसके 3 शो टॉप 5 में शामिल हैं। चैनल का शो लोकप्रिय शो बाबा ऐसो वर ढूंढो सबसे अधिक देखा गया।

दूसरे स्थान पर महिमा शनिदेव की, तीसरे पर डीडी नेशनल का श्री कृष्ण, चौथे पर डीडी भारती का महाभारत और पांचवें स्थान पर दंगल टीवी पर आ रहा धारावाहिक रामायण रहा। यह रामानंद सागर की रामायण का रीमेक है, जो 2008 में आया था। अब दंगल चैनल पर फिर प्रसारित किया जा रहा है।

अब अगर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दर्शकों की पसंद के अनुसार टॉप 5 शोज़ की सूची बनाएं तो इस प्रकार आते हैं- 

  1. महाभारत- डीडी भारती
  2. श्री कृष्ण- डीडी नेशनल
  3. बाबा ऐसो वर ढूंढो- दंगल
  4. महाभारत- स्टार प्लस
  5. महिमा शनिदेव की- दंगल

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.