Move to Jagran APP

TRP List: दूरदर्शन का ये शो है नंबर वन, फिर है रामायण और महाभारत का नंबर

TRP List पहले नंबर पर दूरदर्शन पर है और दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम श्रीकृष्णा को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 01:55 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 07:31 AM (IST)
TRP List: दूरदर्शन का ये शो है नंबर वन, फिर है रामायण और महाभारत का नंबर

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी सीरियल की लेटेस्ट टीआरपी लिस्ट आ गई है और इस बार भी धार्मिक कार्यक्रमों का दबदबा रहा है। बार्क की ओर से जारी की गई टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 कार्यक्रम में चार कार्यक्रम धार्मिक हैं, जिन्हें लोग देखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण हुआ था और इन्हें काफी पसंद किया गया। इनके बाद अब अन्य चैनल्स पर भी रामायण और महाभारत को काफी पसंद किया जा रहा है, जबकि इन चैनल्स पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण नहीं हो रहा है।

loksabha election banner

श्रीकृष्णा है नंबर वन

वीक 27 की रिपोर्ट के अनुसार, पहले नंबर पर दूरदर्शन पर है और दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम श्रीकृष्णा को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। श्रीकृष्णा का प्रसारण रामानंद सागर की रामायण पूरी होने के बाद किया जा रहा है और पिछले कई हफ्तों से यह टॉप-5 में बरकरार है। वहीं, दूसरे स्थान पर दंगल चैनल पर प्रसारित होने वाली 'रामायण', तीसरे स्थान पर दंगल पर प्रसारित होने वाली 'महिमा शनिदेव की', चौथे स्थान पर स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाली 'महाभारत' और पांचवें स्थान पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'।

स्टार उत्सव ने बाजी मारी

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन के चैनल्स ने टीआरपी लिस्ट में स्थान बना लिया था और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले चैनल्स में बन गए थे। हालांकि, अब स्टार उत्सव ने फिर बाजी मार ली है। अब पहले स्थान पर स्टार उत्सव, दूसरे स्थान पर दंगल, तीसरे स्थान पर है स्टार प्लस, चौथे स्थान पर है जी अनमोल, पांचवें स्थान पर है सोनी पल।

वहीं, शहरी और ग्रामीण के आधार पर बात करें तो ग्रामीण इलाकों में दंगल के दो सीरियल रामायण और महिमा शनिदेव की पहले और दूसरे स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर दूरदर्शन का श्रीकृष्ण है। वहीं, शहरी क्षेत्र की बात करें तो पहले स्थान पर दूरदर्शन का श्रीकृष्णा और दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: स्टार प्लस के महाभारत, रामायण, संपूर्ण रामायण है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.