Move to Jagran APP

क्यों हैं लड़कियां नकुल मेहता की दीवानी, ये हैं 12 दिलचस्प कारण

यह जानकार शायद कुछ लोगों का दिल टूट सकता है कि नकुल ने साल 2012 में शादी कर ली थी। लेकिन, 'दिल तो बच्चा है जी...', ये तो नकुल पर आ ही जाता है।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Wed, 09 Aug 2017 03:01 PM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 08:28 AM (IST)
क्यों हैं लड़कियां नकुल मेहता की दीवानी, ये हैं 12 दिलचस्प कारण
क्यों हैं लड़कियां नकुल मेहता की दीवानी, ये हैं 12 दिलचस्प कारण

मुंबई। इन दिनों लड़कियों के दिल की धड़कन बने हुए हैं 'इश्क़बाज़' और 'दिल बोले ओबेरॉय' के शिवाय नकुल मेहता। बेहतरीन एक्टर, डांसर और गुड लुक्स के साथ-साथ इनमें ऐसा बहुत कुछ है जो लड़कियों को इनकी तरफ़ आकर्षित करता है।

loksabha election banner

यह जानकार शायद कुछ लोगों का दिल टूट सकता है कि नकुल ने साल 2012 में शादी कर ली थी। इनकी पत्नी जानकी प्रोफ़ेशनल सिंगर हैं लेकिन, 'दिल तो बच्चा है जी...', ये तो नकुल पर आ ही जाता है। ये हैं वो ख़ास 12 कारण जो लड़कियों को नकुल के लिए दीवाना बना रहे हैं-

यह भी पढ़ें: हर फ़िल्म के साथ इसलिए बदल जाती है अक्षय कुमार की हीरोइन...

1. आंखें 

मानो या ना मानो नकुल की सबसे पहली आकर्षित चीज़ है उनकी आंखें, है ना?

2. बियर्ड या नो बियर्ड

पिछले कुछ समय से नकुल बियर्ड लुक अपनाए हुए हैं लेकिन, बियर्ड हो या ना हो वो दोनों ही लुक्स में दिल जीत लेते हैं।

3. इंडियन या वेस्टर्न 

नकुल की बॉडी और उनके लुक्स ऐसे है कि वो कुछ भी पहने, कमाल के लगते हैं! सूट-बूट में तो आपने इन्हें बहुत बार देखा होगा, यहां देखिये उनका देसी अवतार- 

4. फ़ोटोग्राफर नकुल 

लड़कियों को फ़ोटोग्राफर्स बड़े पसंद होते हैं जो उनकी अच्छी से अच्छी तस्वीरें ले सके और कैमरे के साथ तो हर लड़का कूल लगता है। ये है कैमरे के साथ नकुल और उनकी क्लिक की गईं कुछ तस्वीरें-  

5. फूडी

नकुल को तरह तरह के खाना खाने का बड़ा शौक है और कभी-कभी वो ख़ुद भी खाना बनाते हैं। फूडी!

6. पेट लवर 

लड़कियों को पेट्स बहुत पसंद होते हैं और जो लड़के पेट्स को पसंद करते हैं वो लड़कियों के फ़ेवरेट बन ही जाते हैं। ऐसे ही कुछ लड़कों में से एक हैं नकुल।

7. लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट 

नकुल अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। कभी अपने किरदार के लिए तो कभी यूं हीं! देखिये नकुल के कुछ मस्ती भरे अवतार- 

8. बच्चों से प्यार 

जो लड़के बच्चों को प्यार करते हैं उनपर प्यार आ ही जाता है। और नकुल को तो बच्चे बेहद पसंद हैं, उनके सोशल एकाउंट्स पर बच्चों की बहुत सी तस्वीरें हैं। 

यह भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी, नकुल मेहता, कृतिका कामरा... तस्वीरों में देखिये टीवी सेलेब्स का राखी सेलिब्रेशन

9. डांसर 

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि नकुल जैज़, हिप हॉप, ब्रेक, सालसा और भी कई तरह के डांस फॉर्म जानते हैं। इन्होंने कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर से ट्रेनिंग ली थी। 

10. ट्रेवलर 

लड़कियों को घूमना पसंद हैं और नकुल को भी! वो हर थोड़े दिनों में ट्रिप के लिए निकल पड़ते हैं और उनकी फ़ेवरेट जगह है बर्फ़ से घिरी वादियां, कश्मीर!

11. स्पोर्ट्स

स्पोर्टी और एक्टिव लड़के किसे नहीं पसंद? और ये भी एक वजह है नकुल को पसंद करने की। आपको बता दें कि कबड्डी, क्रिकेट और फुटबॉल से नकुल को बहुत प्यार है।

12. बाइक 

नकुल बाइक के भी बड़े शौक़ीन है। इनके इन्स्टाग्राम अकाउंट पर आपको बाइक की सवारी करते हुए नकुल की बहुत सी तस्वीरें दिखेंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.