Move to Jagran APP

Tarak Mehta Ka ooltah Chashmah के फैंस के लिए बुरी खबर! ‘दयाबेन’ के बाद अब ‘बबीता जी’ भी छोड़ सकती हैं शो!

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और हिट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो का हर किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाया रहता है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 02:11 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 03:43 PM (IST)
Tarak Mehta Ka ooltah Chashmah के फैंस के लिए बुरी खबर! ‘दयाबेन’ के बाद अब ‘बबीता जी’ भी छोड़ सकती हैं शो!
Photo credit - Munmun Dutta Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और हिट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो का हर किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाया रहता है। कभी इसके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, तो कभी ये अपनी कास्ट की वजह से खबरों में बना रहता है।

prime article banner

हाल ही में शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर फैंस को झटका लग सकता है। स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक ‘तारक मेहता....’ की सबसे चर्चित और पसंदीदा एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता शो छोड़ सकती हैं। खबर के मुताबिक मुनमुन बहुत दिन से सेट पर नहीं आ रही हैं, हो सकता है कि वो अब वो शो ही छोड़ दें। दरअसल, महाराष्ट्र में कोविड केसेज़ बढ़ने के बीच शो की शूटिंग दमन में चल रही थी। लेकिन हाल ही में पूरी टीम मुंबई लौट आई है और यहीं शूटिंग की जा रही है। लेकिन इन दिनों मुनमुन सेट पर नहीं आ रही हैं और उनके सेट पर न आने की वजह से फिलहाल उनके लिए कोई लाइन्स भी नहीं लिखी जा रहीं।

स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया, ‘जब से मुनमुन दत्त एक जाती समुदाय के लिए इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्द के विवाद में फंसी हैं उसके बाद से वो सेट पर नहीं आई हैं। और ये खबर बहुत ज़ोरों पर है कि मुनमुन ने शो छ़ोड़ने का फैसला कर लिया है’। आपको बता दें कि मुनमुन शो की लीड स्टार्स में से एक हैं। इस सीरियल के अलावा वो अपनी फोटोज़ और वीडियोज़ की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। अगर मुनमुन के शो छोड़कर की खबर सही है तो दया बेन के बाद मेकर्स के लिए ये दूसरा बड़ा झटका हो सकता है।

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.