Move to Jagran APP

'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' में 2 महीने बाद होगी मुनमुन दत्ता की धमाकेदार एंट्री, इस वजह से नाराज थे मेकर्स

अपने स्टाइल और लुक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में तारक मेहता... की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता रहती हैं। मुनमुन की खूबसूरती के न सिर्फ जेठालाल दीवाने हैं बल्कि फैंस भी उनकी हर अदा पर कायल हैं। मुनमुन बीते काफी वक्त से शो में नजर नहीं आ रही थीं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 10:39 AM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 10:39 AM (IST)
'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' में 2 महीने बाद होगी मुनमुन दत्ता की धमाकेदार एंट्री, इस वजह से नाराज थे मेकर्स
Photo Credit : Munmun Dutta Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी का सुपरहिट कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। टीआरपी लिस्ट में भी ये शो लगातार अपनी पकड़ बनाऐ हुए है। शो का हर किरदार अपनी खास फैन फॉलोइंग रखता है। लेकिन अपने स्टाइल और लुक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में 'तारक मेहता...' की 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता रहती हैं। मुनमुन की खूबसूरती के न सिर्फ जेठालाल दीवाने हैं बल्कि फैंस भी उनकी हर अदा पर कायल हैं। मुनमुन बीते काफी वक्त से शो में नजर नहीं आ रही थीं। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुनमुन दत्ता की एक बार फिर से शो में वापसी होने जा रही हैं।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

ईटाइम्स टीवी की खबर की खबर के अनुसार एक्ट्रेस के जातिवादी कमेंट करने के बाद से ही मुनमुन से शो के मेकर्स नाराज चल रहे थे। यहां तक की मेकर्स के लिए ट्विटर पर एक्ट्रेस की माफी उनके लिए काफी नहीं थी। ईटी टाइम्स की खबर के मुताबिक मुनमुन दत्ता ने शूटिंग भी शुरू कर दी हैं। इस हफ्ते में वो शो में दिखाई देने लगेंगी। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में उनकी नई एंट्री इस हफ्ते कभी भी होगी।

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

मुनमुन, मुंबई के फिल्मसिटी के सेट पर पहुंच चुकी हैं। उन्हें सेट पर देखकर टीम के कास्ट और क्रू काफी हैरान हैं। मुनमुन की वापसी से ये बात साफ हो चुकी है कि एक्ट्रेस और असित मोदी के बीच जातिवाद को लेकर हुए विवादा पर समझौता किया जा चुका है। वहीं मुनमुन को इसके बारे में टीम के बाकी सदस्यों से बात नहीं करने के लिए कहा गया है। साथ ही इस बारे में टीम के अधिकांश लोगों को इस बारे में पता नहीं है। खैर मुनमुन दत्ता की शो में वापसी उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.