Move to Jagran APP

'दयाबेन' की गैरमौजूदगी में 'बबीता जी' को इंप्रेस करने में लगे हैं जेठालाल, 'पड़ोसन' संग बना ​लिया ऐसा प्लान, सुनकर पत्नी के भी खड़े हो जाएंगे कान

आपको बता दें कि हाल ही में खबरें आईं थीं कि हम पांच की एक्ट्रेस राखी विजान को दयाबेन के रोल के लिए गोल्डन चांस मिल रहा है। वहीं दयाबेन बनने की इन खबरों पर राखी ने खुद अपना रिएक्शन देते हुए इसे महज एक अफवाह बताया।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 08:45 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 08:45 AM (IST)
'दयाबेन' की गैरमौजूदगी में 'बबीता जी' को इंप्रेस करने में लगे हैं जेठालाल, 'पड़ोसन' संग बना ​लिया ऐसा प्लान, सुनकर पत्नी के भी खड़े हो जाएंगे कान
Photo Credit : Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Episode New Episode : प्रोड्यूसर और डायरेक्टर असित मोदी का फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 14 सालों लगातार दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। हालांकि इन दिनों दर्शक शो के कलाकारों के जाने की खबरों से काफी दुखी हैं। इन सबके बावजूद भी दर्शक शो को भरपूर प्यार रहे हैं। गोकुलधाम में सबसे ज्यादा जेठालाल और दयाबेन की फैमिली को पसंद किया जा है। वहीं लंबे वक्त से दर्शक बेसब्री से दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल दयाबेन की गौरमौजूदगी में जेठालाल अपनी पड़ोसन से खूब नैन मटक्का कर रहे हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं 'बबीता जी' की। दयाबेन की वापसी की खबरों के बीच जेठालाल ने बबीता जी के साथ ऐसी प्लानिंग कर रहे हैं कि जिसे सुनकर दयाबेन के कान भी खड़े हो जाएंगे। यहां देखें वीडियो...                                                                                                           

loksabha election banner

'तारक मेहता' शो का एक नया प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में जेठालाल, बबीता से बात करते दिख रहे हैं। उसी वक्त जेठालाल को पता चलता है कि बबीता जी अपने किसी दोस्त को एयरपोर्ट पर छोड़कर आ रही हैं। इसी वक्त जेठालाल को पता चलता है कि बबीता जी विदेश घूमना चहती हैं। बस फिर क्या था इस मौके को जेठालाल अपने हाथ से कैसे जानें देते। उन्होंने बातों ही बातों में बबीता जी संग लंदन घूमने का प्लान बना लिया। हलांकि जेठा का प्लान सुनकर बबीता जी को झटका लगता है। जेठालाल कहते हैं कि हम भी चलते हैं न कभी लंदन घूमने ये सुनत ही बबीता जी चौंक जाती हैं। फिर बबीता के एक्सप्रेशन देख जेठालाल बात को किसी तरह से संभालते हैं। इस वीडियो के यूट्यूब पर फैंस काफी पसंदकर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.