'Taarak Mehta...' की 'सोनू' अब दिखने लगीं इतनी ग्लैमरस, बीच पर मस्ती करती आईं नजर, Video हुआ वायरल
शो में कई चाइल्ड स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें दर्शकों ने छोटे से बड़ा होते देखा है। एक ऐसी ही चाइल्ड स्टार्स इस शो को हिस्सा रह चुकी हैं जो अब काफी बड़ी और ग्लैमरस हो गई हैं। हम बात का रहे हैं एक्ट्रेस निधि भानुशाली यानी पुरानी सोनू की।
नई दिल्ली, जेएनएन। Taaraka Mehta Ka Ooltah Chashmah: बीते काफी वक्त से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है। शो में हर कोई अपने एक अलग ही कॉमिक अंदाज के लिए जाना जाता है। शो में कई चाइल्ड स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें दर्शकों ने छोटे से बड़ा होते देखा है। एक ऐसी ही चाइल्ड स्टार्स इस शो को हिस्सा रह चुकी हैं जो अब काफी बड़ी और ग्लैमरस हो गई हैं। हम बात का रहे हैं एक्ट्रेस निधि भानुशाली यानी पुरानी 'सोनू' की। शो में दर्शकों ने सोनू को काफी प्यार दिया है। आज भले ही वो इस शो का हिस्सा न हो लेकिन आज भी लोगों उन्हें बहुत प्यार करते हैं। शायद यही कारण है कि उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायलर हो जाते हैं। इसी बीच सोनू यानी निधि का एक नया बीच वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका हिप्पी स्टाइल उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। यहां देखें वीडियो...
View this post on Instagram
ग्लैमरस अंदाज में बीच पर दौड़ती आईं नजर
निधि भानुशाली का एक वीडियो इस पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो को निधि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बीच पर दौड़ लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए निधिन ने लिखा, 'सूर्यास्त के अलग-अलग रंग। मॉनसून में सूर्यास्त अलग तरह के खूबसूरत होते हैं। सूरज ढलने से पहले बादलों के पीछे छिप जाता है और कितने सुंदर रंग भिखेरता है। पूरा आकाश खूबसूरत रंगों से भरा रहता है जब तक अंधेरा नहीं हो जाता।'
पत्थरों के बीच खाना बनाती आईं नजर
निधि भानुशाली ने इससे पहले अपना एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह बीच किनारें पत्थरों पर बैठकर गैस स्टोव पर खाना बनाती नजर आईं थीं। इस दौरान वह पूरी तरह से वेकेशन मूड में नजर आ रही हैं। इन वीडियोज को देखकर यही लग रहा है कि निधि लंबी एडवेंचर वेकेशन पर हैं। उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आया था।