Move to Jagran APP

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम मुनमुन दत्ता को अपने इस बॉडी पार्ट से है बेहद नफरत, जानकर आप भी पकड़ लेगें अपना सिर

मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में काफी हॉट एंड बोल्ड हैं। मुनमुन अक्सर अपनी सीजलिंग तस्वीरें शेयर कर फैंस के होश उड़ाती हैं। वहीं मुनमुन अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। मुनमुन को अक्सर उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात करते देखा गया हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 17 Jun 2022 03:56 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2022 03:56 PM (IST)
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम मुनमुन दत्ता को अपने इस बॉडी पार्ट से है बेहद नफरत, जानकर आप भी पकड़ लेगें अपना सिर
Photo Credit : Munmun Dutta Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 14 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो को न​ सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी खूब एंजॉय करते हैं। शो का हर किरदार दर्शकों का काफी फेवरेट है। हर किसी की अपनी खास फैंन फॉलोइंग है। शो में खासतौर पर जेठालाल के परिवार को काफी पसंद किया जाता हैं। वहीं शो में दर्शकों को एक और चीज सबसे ज्यादा एक्ट्रैक्ट करती हैं। वो जेठालाल और बबीता जी के बीच खट्टी-मीठी प्यार भरी नोंक झोक। दोनों की केमिस्ट्री हमेशा दर्शकों को बांध कर रखता है। शो में जहां जेठालाल का रोल दिलीज जोशी निभा रहे हैं। वहीं बबीता जी के रोल में मुनमुन दत्ता नजर आ रही हैं। मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में काफी हॉट एंड बोल्ड हैं। मुनमुन अक्सर अपनी सीजलिंग तस्वीरें शेयर कर फैंस के होश उड़ाती हैं। वहीं मुनमुन अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। मुनमुन को अक्सर उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात करते देखा गया हैं। वहीं मुनमुन दत्ता उस वक्त चर्चा में आ गईं थी, जब उन्होंने अपने अपनी उस बॉडी पार्ट के बारे में खुलासा किया था, जिससे वो काफी नफरत करती हैं। ये जानकर अपन भी हैरान रह जाएंगे।

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

मुनमुन दत्ता ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें अपने शरीर का एक पार्ट ​पसंद नहीं है। ये बात मुनमुन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था। इंटरव्यू के दौरान मुनमुन ने कहा था कि उन्हें उनकी नाक बिल्कुल पसंद नहीं है। वो अपनी नाक से काफी करती थीं। लेकिन इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि कुछ वक्त के बाद उन्हें उनकी नाक पसंद आने लगी। इसी दौरान उन्होंने कई और बातों का खुलासा किसा था। आपको बता दें उनका ये इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था।

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

मुनमुन दत्ता के बारे में बात दें कि सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। ​एक्टिंग के साथ मुनमुन दत्ता सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी हॉटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। मुनमुन की खूबसूरती पर लाखों फैंस फिदा हैं। उनकी हर तस्वीर और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर आते ही वायरल हो जाता है। वहीं फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट करने से खुद को रोक ही नहीं पाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.