Move to Jagran APP

'Taarak Mehta...' की 'बबीता जी' ने ऑफ शोल्डर गाउन में दिए सीजलिंग पोज, देखकर 'जेठालाल' भी हो जाएंगे दीवाने

बबीता जी की खूबसूरती के दीवाने न सिर्फ जेठालाल हैं बल्कि एक्ट्रेस के फैंस भी उन्हें तहेदिल से चाहते हैं। मुनमुन एक्टिंग के साथ ही सोशल प्लेटफॉर्म पर भी ​हमेशा ही अपनी हॉट एंड सिजलिंग तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 06 Jul 2021 11:17 AM (IST)Updated: Tue, 06 Jul 2021 11:17 AM (IST)
'Taarak Mehta...' की 'बबीता जी' ने ऑफ शोल्डर गाउन में दिए सीजलिंग पोज, देखकर 'जेठालाल' भी हो जाएंगे दीवाने
Photo Credit - Munmun Dutta Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सब टीवी का बहुचर्चित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का पसंदीदा शोज की लिस्ट में शामिल है। ये शो बीते 12 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। टीआरपी लिस्ट में भी ये शो लगातार अपनी धाक जामए हुए है। शो का हर किरदार अपने आप में बहेद शानदार है। हर किसी की अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेनिक सबसे ज्यादा अपने स्टाइल और लुक को लेकर जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं वो हैं 'तारक मेहता...' की 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता। बबीता जी की खूबसूरती के दीवाने न सिर्फ जेठालाल हैं बल्कि एक्ट्रेस के फैंस भी उन्हें तहेदिल से चाहते हैं। मुनमुन एक्टिंग के साथ ही सोशल प्लेटफॉर्म पर भी ​हमेशा ही अपनी हॉट एंड सिजलिंग तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ खूबसूरत तस्वीरें चर्चा में बना हुआ है।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

>मुनमुन दत्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। हमेशा की तरह ही वह इन तस्वीरेां में बेहद हॉट एंड ग्लैमरस नजर आ रही हैं। मुनमुन ने मरून सिल्क ऑफ शोल्डर गाउन पहना है। वहीं इस ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बालों में ब्लैक कलर का पोल्का डॉट हेयरबैंड लगाया हुआ है। वहीं चेयर पर बैठकर एक्ट्रेस का पोज देने का अंदाज आपका दिल जीत लेगा। मुनमुन की इस फोटो को फैंस काफी लाइक कर रहे हैं। वहीं अबतक इसे एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

आपको बता दें कि इससे पहले मुनमुन दत्ता की अपना एक रैंप वॉक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में वह रैंप वॉक कर गदर मचाती नजर आईं थीं। ये महज एक छोटा सा वीडियो क्लिप हैं लेकिन इसमें उनका कॉन्फिडेंट देख आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में पहले वह स्लो मोशन में चलती नजर आती हैं फिर अचानक ही वह रफ्तार पकड़ती हैं। हलांकि वह किसी स्टेज पर रैंप वॉक करती नहीं दिख रही हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये किसी रेस्तरां में बनाया गया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'थोड़ा रनवे मूमेंट'।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.