Move to Jagran APP

'तारक मेहता..' की 'बबीता जी' ने अंग्रेजी गानें पर किया ऐसा डांस, देखकर जेठालाल के भी उड़ जाएंगे होश, वीडियो वायरल

हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह मड बाथ का मजा लेती नजर आईं थीं। दरअसल ये तस्वीरें आज की नहीं बल्कि साल 2017 की थीं जिन्हें मुनमुन ने शेयर किया था।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 07:57 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 07:57 PM (IST)
'तारक मेहता..' की 'बबीता जी' ने अंग्रेजी गानें पर किया ऐसा डांस, देखकर जेठालाल के भी उड़ जाएंगे होश, वीडियो वायरल
Photo Credit - Munmun Dutta Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हर किरदार अपने आप में काफी शानदार है। हर किसी की अलग एक्टिंग दर्शकों को बंधे रखती है। ठीक ऐसा ही एक किरदार है 'बबीता जी' का। शो में 'बबीता जी' का रोल एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। वह न सिर्फ अपनी ​एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। मुनमुन ने शो में अपने किरदार से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। एक्टिंग के अलावा मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी खास तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच साझा करती हैं। इसी बीच मुनमुन दत्ता का एक लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में वह जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस के डांस मूव्स कितने परफेक्ट हैं। वहीं उनके साथ उनकी एक लाइट शैडो भी डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में मुनमुन ने पोल्का डॉट टॉप के साथ ब्लू जींस पहना है। इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरा सप्ताह शुरू हो रहा है जैसे...।' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है। वहीं अबतक इसके दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैंं।

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

आपको बता दें कि हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह 'मड बाथ' का मजा लेती नजर आईं थीं। दरअसल, ये तस्वीरें आज की नहीं बल्कि साल 2017 की थीं जिन्हें मुनमुन ने शेयर किया था। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर अपनी 'मड बाथ' की तीन फोटोज शेयर की थीं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मुनमुन समुद्र किनारे मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। वहीं वह उनके पूरे शरीर पर मिट्टी का लेप लगाते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ ही एक्ट्रेस से ये भी बताया कि फोटोज 2017 में उनके जॉर्डन ट्रिप की हैं। मुनमुन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'डेड सी और उसका सेहतमंद मड बाथ। जॉर्डन 2017...'।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.