'Taarak Mehta...' की बबीता जी और वरुण धवन की रोमांटिक तस्वीर हुई लीक! एक दूसरे की बाहों में दोनों..., जानें अब क्या होगा जेठालाल का?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 13 सालों से लगातार दर्शकों का फेवरेट कॉमेडी शो बना हुआ है। इस शो ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसका हर कलकार अपने आप में बेहद ही खास और जबरदस्त फैन फॉलोईंग रखता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 13 सालों से लगातार दर्शकों का फेवरेट कॉमेडी शो बना हुआ है। इस शो ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसका हर कलकार अपने आप में बेहद ही खास और जबरदस्त फैन फॉलोईंग रखता है। वहीं शो में जेठालाल और बबिता जी के बीच प्यार भरी को लेकर चलने वाली खट्टी मीठी टकरार दर्शकों को काफी पसंद आती है। दोनों का ये अधूर प्यार फैंस को अपनी ओर खींचता है। वहीं फैंस भी जेठा और बबीता जी को एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। अब आप जरा सोचिए अगर ऐसे में बबीता जी किसी पराए आदमी की बाहों में नजर आएं तो जेठालाल का क्या हाल होगा। वहीं ऐसा ही तब हुआ जब जेठा और बबीता के प्यार के बीच दीवार बनकर आए बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन। दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
बबीता जी और वरुण की तस्वीर हो रही वायरल
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन दत्ता न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी चर्चा में रहती हैं। मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच मुनमुन दत्ता और वरुण धवन की एक थ्रेबैक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुनमुन, वरुण की बाहों में दिख रही हैं। वहीं वरुण बबीता जी का हाथ बड़े ही प्यार से थामे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
आपको बता दें कि एक्टिंग के आलवा मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। वहीं फैंस को भी उनके लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है।