Move to Jagran APP

शादी के बाद ससुराल में पंजीरी बनाती दिखीं सुगंधा मिश्रा, ​पति संकेत भोसले संग निभाईं सभी रस्में, वीडियो आया सामने

शादी के बाद सुगंधा और संकेत विवाह के रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सुगंधा ने एक वीडियो और कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हान शादी के होने वाले सभी रस्मों को निभाते नजर आ रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 08:50 AM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 08:50 AM (IST)
शादी के बाद ससुराल में पंजीरी बनाती दिखीं सुगंधा मिश्रा, ​पति संकेत भोसले संग निभाईं सभी रस्में, वीडियो आया सामने
Photo Credit - Sugandha Mishra Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। 'द कपिल शर्मा शो' की फेमस कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और इसी शो में ​अपनी दमदार मिमिकरी के लिए मशहूर कॉमेडियन और एक्टर संकेत भोसले ने हाल ही में शादी की है। दोनों बीते महीने 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद सुगंधा और संकेत विवाह के रस्मों की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सुगंधा ने एक खास वीडियो और कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हान शादी के होने वाले सभी रस्मों को निभाते नजर आ रहे हैं। यहां देखें वीडियो...

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

सुगंधा मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी वीडियो और फोटो शेयर की हैं। इन सभी में दूल्हा-दुल्हान काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुगंधा ससुराल लाल रंग के सलवार सूट में गृह प्रवेश करते हुए, पंजीरी बनाते हुए और परिवार संग मस्ती करते काफी उत्साहित लग रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

वहीं सुगंधा ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें सुगंधा पेशवाई लुक में नजर आ रही हैं। इसमें वह एकदम मराठी मुलगी यानी मराठी लड़की की तरह दिख रही हैं। लाल रंग की इस ड्रेस में उनकी खूबसूरत और भी निखर कर आ रही है। वहीं अगर हम संकेत के लुक की बात करें तो वह क्रीम रंग के शेरवानी में नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखती हैं, 'इतने प्‍यार के लिए धन्‍यवाद।' फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस नए जोड़े को शादी की बधाईयां दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐃𝐫.𝐒𝐚𝐧𝐤𝐞𝐭 𝐁𝐡𝐨𝐬𝐚𝐥𝐞 (@drrrsanket)

आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में संकेत भोसले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में संकेत अपने फैंस को ये दिखाने की कोशिश कर रहे ​थे कि उनकी पत्नी सुगंधा मिश्रा कितनी 'केयरिंग वाइफ' हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि संकेत बेड पर सोए हुए हैं। तभी सुगंधा उनके पास आती हैं और उन्हें गुड मॉनिंग कहकर उन्हें विश करती हैं।  

सुगंधा के हाथ में चाय का कप होता है और वह संकेत से पूछती हैं कि पीनी है? इस पर संकेत हां बोलते हैं। फिर सुगंधा पूछती हैं कैसी लाइट या स्ट्रांग। इसके जवाब में वह स्ट्रांग कहते हैं। सुगंधा ये सुनकर कहती हैं तो चाय पत्ती दो चम्मच और दूध थोड़ा कम डालना जाओ। पत्नी की ये बात सुनकर संकेत की आंखे फटी की फटी रह जाती हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'शादी के बाद...।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.