Move to Jagran APP

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की हुई मेहंदी सेरेमनी, वीडियो कॉल पर एक दूसरे को दी Flying Kiss

सुगंधा ने बीते दिन मेहंदी सेरेमनी के लिए तैयार होते हुए अपना एक वीडियो शयेर किया था। जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में सुगंधा और संकेत वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 11:18 AM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 11:18 AM (IST)
सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की हुई मेहंदी सेरेमनी, वीडियो कॉल पर एक दूसरे को दी Flying Kiss
सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले की मेहंदी सेरेमनी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन की मशहूर कॉमेडियन और होस्ट सुगंधा मिश्रा अपने साथी कॉमेडियन डॉक्टर संकेत भोसले के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कोरोना से बने हालातों के बीच सुगंधा की शादी लोगों के लिए खुशी की खबर है। सुगंधा की शादी के फंक्शंस भी शुरू हो गए हैं। बीते दिन सुगंधा और संकेत की मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसका एक वीडियो सामने आया है।

loksabha election banner

सुगंधा ने बीते दिन मेहंदी सेरेमनी के लिए तैयार होते हुए अपना एक वीडियो शयेर किया था। जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में सुगंधा और संकेत वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। वीडियो में सुगंधा संकेत को अपनी मेहंदी दिखाती हैं तो वहीं संकेत भी सुगंधा को अपने हाथों पर लगी मेहंदी दिखाते हैं।

कुछ सेकंड्स के इस वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। वीडियो में संकेत के चेहरे की खुशी साफ झलक रही है। संकेत वीडियो में सुगंधा को फ्लाइंग किस करते हुए भी नजर आए। तो वहीं सुगंधा के चेहरे पर भी एक्साइटमेंट और दुल्हन वाला ग्लो साफ नजर आया। सुगंधा की स्टोरी से ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। तो वहीं संकेत ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेहंदी लगा के रखना।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐃𝐫.𝐒𝐚𝐧𝐤𝐞𝐭 𝐁𝐡𝐨𝐬𝐚𝐥𝐞 (@drrrsanket)

अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए सुगंधा ने हरे और गोल्डन रंग का लहंगा पहना हुआ है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लाइट ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। बता दें कि सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां दिसंबर से चल रही हैं। इस शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार मिलाकर केवल 20 लोग ही शामिल होंगे। शादी पंजाब के जालंधर से हो रही है।

पिता के निधन के बाद हिना खान ने किया पहला पोस्ट, फैंस को दिया खास मैसेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.