WWE Wrestler Undertaker पर आ रहा टीवी शो, '83' एक्टर साहिल खट्टर करेंगे मेजबानी
Undertaker मनोरंजन के इस अखाड़े के पुराने दिग्गज हैं। मगर इस लीजेंड की ज़िंदगी पर रहस्य की एक चादर ढकी रही है जिसे उन्होंने पहली बार इस लाइव शो के ज़रिए हटाया। अंडरटेकर ने लाइव शो में पहली बार अपनी ज़िंदगी और उपलब्धियों पर चर्चा की।
नई दिल्ली, जेएनएन। मनोरंजन स्पोर्ट्स WWE के दुनियाभर में करोड़ों दीवाने हैं और इस मनोरंजन के अखाड़े के बेताज बादशाह रहे अंडरटेकर के करोड़ों चाहने वाले हैं। अंडरटेकर ने WWE पर कई सालों तक राज किया है, मगर उनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
अंडरटेकर के इस इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर सोनी स्पोर्ट्स इंडिया एक शो लेकर आ रहा है, जिसका नाम है Phenom- 30 Years Of Undertaker... इस शो में इस लीजेंड्री रेस्लर की ज़िंदगी दिखाई जाएगी। शो के सिलसिले में 11 नवम्बर को अंडरटेकर भारतीय फैंस से लाइव जुड़े और उनकी मेजबानी की एक्टर और स्पोर्ट्स एंकर साहिल खट्टर ने।
अंडरटेकर की दुनियाभर में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। मनोरंजन के इस अखाड़े के वो पुराने दिग्गज हैं। मगर, इस लीजेंड की ज़िंदगी पर रहस्य की एक चादर ढकी रही है, जिसे उन्होंने पहली बार इस शो के ज़रिए हटाया। अंडरटेकर ने लाइव शो में पहली बार अपनी ज़िंदगी और उपलब्धियों पर चर्चा की। सबसे अहम बात यह है कि अखाड़े में बेहद डरावने और ख़तरनाक लुक में नज़र आते रहे अंडरटेकर इस शो में अपने नेचुरल अवतार में दिखे। अंडरटेकर को इस इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो रहे हैं। शो 15 नवम्बर से आएगा, जिसका प्रोमो सोनी स्पोर्ट्स ने शेयर किया है।
साहिल इससे पहले ट्रिपल एच, बिग शो और शॉन माइकल्स के साथ लाइव शो कर चुके हैं। साहिल फीफा वर्ल्ड कप, ओलम्पिक्स, क्रिक्रेट टूर्नामेंट्स इवेंट्स को होस्ट करते रहे हैं। वो ख़ुद भी रोलर हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल भी जीता है। साहित यू-ट्यूबर भी हैं और बीइंग इंडियन और खट्टरनाक नाम से चैनल चलाते हैं।
83 की बात करें तो साहिल का चुनाव उनके लुक के आधार पर किया गया था, जो किरमानी से काफ़ी मैच करता है। भारतीय क्रिकेट की विश्व कप में पहली जीत पर बनी फ़िल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जो तत्कालीन कप्तान और लीजेंड्री क्रिकेटर कपिल देव का है। फ़िल्म कई कलाकार मशहूर क्रिकेटर्स के रोल में नज़र आएंगे।