Move to Jagran APP

Super Dancer के बाद 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' को जज करेंगी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, जल्द शुरू होने वाले हैं आडिशन

Indias Got Talent ब्रिटिश शो गॉट टैलेंट का भारतीय रूपांतरण है जो 2009 में लॉन्च किया गया था। पहले सीज़न को किरण खेर सोनाली बेंद्र और शेखर कपूर ने जज किया था। किरण लम्बे अर्से तक शो से जुड़ी रहीं मगर बाक़ी जज बदलते रहे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 03:55 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 03:55 PM (IST)
Super Dancer के बाद 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' को जज करेंगी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, जल्द शुरू होने वाले हैं आडिशन
Shilpa Shetty To Judge India's Got Talent. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर के बाद शिल्पा शेट्टी अब टैलेंट रिएलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट (India's Got Talent) को जज करने वाली हैं। शो के प्रोमो में शिल्पा की मौजूदगी की पुष्टि की गयी है। हालांकि, अभी दूसरे जजों का एलान होना बाकी है। यह शो अब सोनी टीवी पर आएगा। प्रोमो में जानकारी दी गयी है कि जल्द ऑडिशन शुरू होंगे। 

loksabha election banner

इस बार शो का एक नया घर मिला है। पहली बार सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इंडियाज़ गॉट टैलेंट को जज करने के बारे में बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा- ''इंडियाज़ गॉट टैलेंट एक ऐसा शो है, जिसे मैंने वर्षों से बारीकी से देखा है। इसलिए स्वाभाविक रूप से, मैं शो के जज पैनल में शामिल होने के लिए रोमांचित हूं। भारत प्रतिभाओं से भरा देश है और मैं योग्य कलाकारों को चुनने वालों में से एक बनकर खुश हूं। यह पहली बार है, जब मैं एक रिएलिटी शो को जज कर रहा हूं, जो ना केवल डांस, बल्कि विविध प्रकार के कौशल पर आधारित है।''

आडिशन में भाग लेने के लिए दर्शकों को सोनी लिव (SonyLIV) ऐप डाउनलोड करना होगा। प्रोमो में बताया गया है कि ऑडिशन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। शिल्पा शेट्टी लम्बे अर्से से टीवी रिएलिटी शोज़ को जज कर रही हैं। सुपर डांसर के अलावा नच बलिए और ज़रा नचके दिखा जैसे डांस रियलिटी शो में उन्हें जज के रूप में देखा गया है।

बताते चलें कि इंडियाज़ गॉट टैलेंट ब्रिटिश शो गॉट टैलेंट का भारतीय रूपांतरण है, जो 2009 में लॉन्च किया गया था। पहले सीज़न को किरण खेर, सोनाली बेंद्र और शेखर कपूर ने जज किया था। किरण लम्बे अर्से तक शो से जुड़ी रहीं, मगर बाक़ी जज बदलते रहे। धर्मेंद्र, साजिद ख़ान, फ़राह ख़ान, करण जौहर और मलायका अरोड़ा ने शो में जज की भूमिका निभायी। 

शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ वक़्त से अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर ख़बरों में रही हैं। उनके पति कारोबारी राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने और उनका प्रसार करने के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ़्तार किया था। राज को 20 सितम्बर को 2 महीने जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी। 21 सितम्बर को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.