Shehnaaz Gill और उनके पिता संतोख सिंह जारी किया वीडियो, रिश्ते में आई दरार और खालिस्तान वाले मुद्दे पर दी सफ़ाई
दोनों के बीच रिश्ते में दरार की ख़बरें सामने आईं। मामला इतना बिगड़ गया था कि उन्होंने शहनाज से कभी मिलने की कसम तक खा ली थी। अब इस मामले में संतोख सिंह की सफाई सामने आई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी शहनाज गिल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह किसी गाने या सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर चर्चा में नहीं हैं। चर्चा के पीछे कारण हैं, उनके पिता संतोख सिंह। हाल ही में दोनों के बीच रिश्ते में दरार की ख़बरें सामने आईं। मामला इतना बिगड़ गया था कि उन्होंने शहनाज से कभी मिलने की कसम तक खा ली थी। अब इस मामले में संतोख सिंह की सफाई सामने आई हैं।
दरअसल, टेलिचक्कर से बात चीत में संतोख सिंह ने कहा था- शहनाज गिल ने चंडीगढ़ में शूटिंग की। ये बात उन्हें मीडिया रिपोर्टों के जरिए पता चला न कि उनकी बेटी ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर बताया। चंडीगढ़ में शहनाज की शूटिंग वहां हो रही थी जहां से घर महज 2 घंटे की दूरी पर था इसके बावजूद वह अपने परिवार से मिलने नहीं आईं। यही नहीं शहनाज अपने दादा से भी मिलने नहीं आईं, जिनका हाल ही में घुटने का ऑपरेशन हुआ था।' उन्होंने आगे कहा कि अब वास्तव में, मैंने उनसे जीवन भर के लिए कभी बात नहीं करने की शपथ ली है।
नए जारी किए वीडियो में सतोख सिंह बताया- हां, मैं शहनाज से नाराज़ था कि वह घर नहीं आई। लेकिन वह मेरी बेटी है। मैं उससे प्यार करता हूं। मैंने कुछ लोगों से मिलवाने का वादा किया था। ऐ वो लोग थे, जिन्होंने बिग बॉस 13 के दौरान काफी मदद की थी। वह एक साल से घर नहीं आई, ऐसे में गुस्सा हो गया है। लोग कह रहे हैं मेरे पास उसके मैनेजर का नंबर नहीं हैं। ये गलत है। मेरे पास सबका नंबर है।'
खालिस्तान के मुद्दे पर संतोख सिंह ने कहा- कुछ दिनों पहले कुछ लोगों ने शरारत किया। मेरे घर के सामने खालिस्तान ज़िंदाबाद लिख दिया। हालांकि, मैंने ना उनका समर्थन हूं। और ना ही विरोध करता हूं। मेरा कोई लेना देना नहीं है। शायद इस वजह से ही शहनाज़ घर नहीं आई। प्लीज़ इस छोटी-सी बात को बड़ा ना बनाएं।