Shehnaaz Gill और उनके पिता संतोख सिंह के रिश्ते में आई दरार, गुस्से में बोले- कसम खाता हूं कभी नहीं करूंगा बात
शहनाज अब तक कई म्यूजिक वीडियोज लॉन्च हो चुके हैं और कई प्रोजेक्ट पर वो काम कर रही हैं। वहीं कुछ प्रोजेक्ट में वह बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी नजर आने वाली हैं।
नई दिल्ली,जेएनएन। पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से फेमस बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शो के दौरान शहनाज ने काफी फैन फॉलोइंग बटोरी थी। शो में आने के बाद शहनाज इस काफी फेमस हो गई हैं। शहनाज अब तक कई म्यूजिक वीडियोज लॉन्च हो चुके हैं और कई प्रोजेक्ट पर वो काम कर रही हैं। वहीं कुछ प्रोजेक्ट में वह 'बिग बॉस 13' विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी नजर आने वाली हैं। वहीं इसी बीच शहनाज अपने पिता संतोख सिंह को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आई हैं। शहनाज के पिता उनके काफी नाराज हैं। उनकी नाराजगी इस कदर है कि उन्होंने शहनाज से कभी मिलने की कसम तक खा ली है।
View this post on Instagram
शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने हाल ही में टेलिचक्कर से बात करते हुए बेटी के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। संतोख सिंह ने बताया, 'शहनाज गिल ने चंडीगढ़ में शूटिंग की। ये बात उन्हें मीडिया रिपोर्टों के जरिए पता चला न कि उनकी बेटी ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर बताया। चंडीगढ़ में शहनाज की शूटिंग वहां हो रही थी जहां से घर महज 2 घंटे की दूरी पर था इसके बावजूद वह अपने परिवार से मिलने नहीं आईं। यही नहीं शहनाज अपने दादा से भी मिलने नहीं आईं, जिनका हाल ही में घुटने का ऑपरेशन हुआ था।'
यही नहीं शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने दावा किया, 'अभिनेत्री ने अपने घर आने से साफ मना कर दिया है और कहा कि वो अपने काम में बहुत बिजी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वह अपनी बेटी से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके पास मैनेजर का नंबर नहीं है। अब वास्तव में, मैंने उनसे जीवन भर के लिए कभी बात नहीं करने की शपथ ली है।'