Sargun Mehta ने पैपराजी के सामने ओवरएक्टिंग करने वाले सितारों का उड़ाया मजाक, लोगों ने कहा- ये तेजस्वी प्रकाश..
Sargun Mehta का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सरगुन पैपराजी के सामने ओवर एक्टिंग करने वाले सितारों की खिल्ली उड़ाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तेजस्वी प्रकाश पर निशाना साध रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Sargun Mehta Paparazzi Viral Video: 12/24 करोल बाग जैसे टीवी शो से अपनी शुरुआत करने वालीं सरगुन मेहता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सरगुन मेहता टीवी में अपना नाम कमाने के बाद आज कल पंजाबी फिल्मों में खूब धमाल मचा रही हैं। सरगुन मेहता की गिनती पंजाबियों की बड़ी एक्ट्रेसेस में होती है। फिल्मों के साथ-साथ सरगुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और वह अपनी मजेदार वीडियो से लोगों को खूब एंटरटेन करती हैं। हाल ही में सरगुन मेहता ने पैपराजी के सामने सेलेब्स के व्यवहार को लेकर एक वीडियो शेयर की, जिसे देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश को ट्रोल किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सरगुन मेहता का वीडियो
सरगुन मेहता ने 26 जून को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह पैपराजी को देखकर ओवर एक्टिंग करने वालों की खिल्ली उड़ाते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरगुन अचानक पैपराजी को देखकर पूछती हैं कि आपको कैसे पता चलता है कि मैं यहां हूं। थोड़ी ही देर बाद सरगुन कुछ समय पहले सलेब्स को फोटोग्राफर से फोन पर बात करते हुए पूछती हैं कि वह लोग कहां है, क्योंकि वह स्पॉट होने वाले एरिया के आसपास पहुंच चुकी हैं। इस वीडियो को बार- बार देखा जा रहा है।
View this post on Instagram
सरगुन मेहता के वीडियो देख यूजर्स ने साधा तेजस्वी प्रकाश पर निशाना
सरगुन मेहता का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस उनकी बेबाकी कि तारीफ कर रहे हैं, लेकिन साथ ही तेजस्वी प्रकाश को भी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये पक्का तेजस्वी ही है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप तेजस्वी प्रकाश की नकल बहुत ही अच्छे से उतार रही हैं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत खूब लेकिन ये वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि आप तेजस्वी प्रकाश की नकल कर रही हैं, वह हर समय ऐसे ही करती हैं'। लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पर निशाना साध रहे हैं।