Salman Khan के नच बलिए 9 के प्रीमियर में क्लासिक नंबर पर परफार्म करेंगी Mouni Roy
Mouni Roy सलमान खान के शो नच बलिए 9 में नजर आ सकती हैं। पर वह प्रतिभागी के तौर पर नहीं बल्कि स्पेशल अपियरेंस में दिखेंगी। वह पहले एपिसोड में एक क्लासिक नंबर पर परफार्म करेंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan के नच बलिए 9 के प्रतिभागियों की आधिकारिक लिस्ट सामने आ गई है। इसमें कई एक्स कपल भी डांस फ्लोर पर नजर आएंगे। साथ ही एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शो के प्रीमियर में नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय भी दिखेंगी। पर वह प्रतिभागी नहीं बल्कि स्पेशल अपियरेंस के तहत शो में होंगी।
रिपोर्ट के मुताबिक वह नच बलिए 9 के प्रीमियर में क्लासिक नंबर कर सकती हैं। दरअसल नच बलिए 9 का प्रीमियर शूट हो चुका है। बताया गया है कि इसमें मौनी रॉय ने भी हिस्सा लिया था। मौनी रॉय ने भी एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कथक या दूसरे क्लासिक डांस पसंद करती हैं। वह इसका सपना बचपन से देखती आ रही हैं। मौनी रॉय ने पहले भी कई शो में परफार्म कर चुकी हैं। वह झलक दिखला जा का भी हिस्सा थीं। फिल्मों की बात करें तो हाल में एक फिल्म से हाथ धोना पड़ा था। उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर बोले चूड़ियां से बाहर जाना पड़ा है। उन पर अनप्रोफेशनल होने के आरोप लगे हैं।
नच बलिए 9 में ये 10 कपल नजर आएंगे
शो में उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली, रोशेल राव और कीथ सिकेरा, विंदु दारा सिंह और डिना, शांतनु माहेश्वरी और नित्यामि, सौरभ जैन और रिद्धिमा, फैजल खान और मुस्कान कटारिया, श्रद्धा आर्य-आलम मक्कर, अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी और गीता फोगाट और पवन कुमार की जोड़ियां होंगी। वहीं रवीना टंडन, अली अब्बास जफर, एक कोरियोग्राफर और एक एक्टर शो को जज करेंगे। मनीष पॉल शो को होस्ट करेंगे।