रोहित रेड्डी ने अनोखे अंदाज में मनाया वाइफ अनीता हंसनंदानी का बर्थडे, सेलीब्रेशन की तस्वीरें वायरल
TV Actress Anita Hassanandani के बर्थडे को पति रोहित रेड्डी ने खास अंदाज में मनाया। रोहित की लिखी एक पोस्ट को फैंस की खूब पसंद कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर टीवी अभिनेत्री अनीता हंसनंदानी के बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। अनीता के पति रोहित ने खास अंदाज में जन्मदिन मनाया। बर्थडे विशेज के तौर रोहित की लिखी एक पोस्ट को फैंस की खूब पसंद कर रहे हैं। अनीता को सीरियल नागिन 3 से घर घर में पहचान मिली है। तस्वीरों में उनके पति रोहित रेड्डी समेत टेलीविजन और बॉलीवुड के सितारे नजर आ रहे हैं।
टीवी जगत मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार अनीता हंसनंदानी ने रविवार देर शाम को अपने दोस्तों और परिजनों के साथ 38वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। इस मौके पर उनके पति रोहित ने उनको खूबसूरत तोहफा देकर जन्मदिन की बधाई दी।
तस्वीरों में दिख रहा है कि रोहित ने अनीता को जन्मदिन की बधाई दी। रोहित ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखा कि यह आपके 38वें जन्मदिन का केक है। लेकिन आप आज भी 21 साल से एक दिन भी ज्यादा की नहीं लगती हैं। आपको जन्मदिन मुबारक हो। रोहित के इस कमेंट से अनीता बेहद खुश हैं। वहीं उनके फैंस भी इस पर रोहित को खूब सराह रहे हैं।
तस्वीरें: इंंस्टाग्राम से
इसके अलावा एक तस्वीर में अनीता और करिश्मा तन्ना एक साथ दिख रही हैं। करिश्मा तन्ना ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फैंस ने तस्वीर पर बर्थडे विशेज लिखे हैं। अनीता को उनके फैंस बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक फैन ने एक फोटो इस्ंटाग्राम पर शेयर की है। इसमें करन पटेल समेत टीवी जगत के कई सितारे खड़े हैं। पार्टी में करिश्मा तन्ना, विकास गुप्ता, दिव्यंका त्रिपाठी, करन पटेल, सुरभि ज्योति, अर्जुन बिजलानी, विवेक दहिया सहित कई टीवी सितार पहुंचे।