अब गाने गाएंगे रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट!
फिल्म 'बैंगिस्तान' के स्टार्स रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट अपनी फिल्म 'बैंगिस्तान' को जल्द ही सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया' में प्रमोट करते नजर आएंगे। सूत्रों ने बताया कि रितेश और पुलकित शुक्रवार को शो पर आएंगे। दोनों एक्टर्स शो के चारों कोच हिमेश रेशमिया, सुनिधि चौहान, शान और
मुंबई। फिल्म 'बैंगिस्तान' के स्टार्स रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट अपनी फिल्म 'बैंगिस्तान' को जल्द ही सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया' में प्रमोट करते नजर आएंगे।
OMG! अनुष्का ने खुलेआम विराट को लगाया गले
सूत्रों ने बताया कि रितेश और पुलकित शुक्रवार को शो पर आएंगे। दोनों एक्टर्स शो के चारों कोच हिमेश रेशमिया, सुनिधि चौहान, शान और मीका सिंह के साथ गाने भी गाएंगे।
सूत्र ने कहा, 'दोनों शुक्रवार को सभी कोच और शो के कंटेस्टेंट के साथ एपिसोड शूट करेंगे। वो एक खास मिशन के साथ शो पर आएंगे। इस एपिसोड में बहुत सारी मस्ती होगी, जो दर्शकों को एक रोलर कोस्टर राइड पर ले जाएगी।'
करण अंशुमन के निर्देशन में बनी 'बैंगिस्तान' 31 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस भी अहम किरदार में नजर आएंगी।
'फैंटम' के पोस्टर्स देखकर 26/11 हमलों की यादें हो जाएंगी ताजा