Move to Jagran APP

अब छोटे परदे पर भी दिखेगा इस रजनीकांत का जलवा

रिद्धिमा ने इससे पहली एंटरटेनमेंट की रात में भी काम किया और अब वह इस शो में भी नजर आ सकती हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 03:42 PM (IST)Updated: Wed, 23 May 2018 12:00 PM (IST)
अब छोटे परदे पर भी दिखेगा इस रजनीकांत का जलवा
अब छोटे परदे पर भी दिखेगा इस रजनीकांत का जलवा

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कलर्स पर बहुत जल्द रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी शो लेकर आ रहे हैं। शो की मेकिंग की जोर शोर से तैयारी चल रही है। खास बात यह है कि इस बार नए सीजन में एक बार फिर से नए कलाकार जुड़ने जा रहे हैं।

loksabha election banner

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस शो में प्रतिभागी के रूप में इस अभिनेत्री का नाम सामने आ रहा है। शो ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में रिद्धिमा पंडित ने सभी को काफी प्रभावित किया था। दर्शकों को वह हमेशा ही पसंद आती रही हैं। इस शो के बाद रजनीकांत बनी रिद्धिमा ने कॉमेडी शो में काम किया। द ड्रामा कंपनी में। अब खबर है कि वह इस शो में सुपर एक्शन दिखाने के मूड में हैं। तो अब तक दर्शकों ने केवल बड़े परदे पर रजनीकांत का एक्शन देखा है लेकिन अब छोटे परदे पर दर्शक इस रजनीकांत का भी एक्शन देखेंगे। रिद्धिमा ने इससे पहली एंटरटेनमेंट की रात में भी काम किया और अब वह इस शो में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना यह है कि इस बार वह क्या कमाल दिखाती हैं। बता दें कि खबर है कि इस साल रोहित शेट्टी के इस शो में कई नए बदलाव आने वाले हैं और मनोरंजन का नया तड़का भी लगने वाला है। शो में संभावित नाम हैं करन पटेल,  बिग बॉस फेम अर्शी खान, कविता कौशिक, अविका गौर, आदित्य नारायण, देवोलीना भटाचार्य, श्वेता तिवारी, भारती सिंह और जैन इमाम।

खतरों के खिलाड़ी 9 को इस बार भी रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। शो की शूटिंग अर्जेंटीना में होगी। बताया जाता है कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सिंबा का पहला शेड्यूल जून में शुरू करेंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान हैं। शेड्यूल खत्म करने के बाद रोहित इस शो की शूटिंग करेंगे। जानकारी के मुताबिक बिग बॉस और झलक दिखलाजा जैसे शो कर चुकी शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता इस शो का हिस्सा होंगी और साथ ही चर्चित और विवादित क्रिकेटर श्रीसंत भी। श्रीसंत ने फिल्म अक्सर 2 में काम किया था। 

यह भी पढ़ें: खतरों से खेलने को फिर तैयार सितारे, इस महीने से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.