शो हिट होते ही 'रजनीकांत' के बढ़ गए नखरे, को-एक्टर हुए परेशान
इन बातों से स्टार्स काफी नाराज हैं। उन्होंने रिद्धिमा से शूट के बाद बातचीत भी बंद कर दी है।
मुंबई। लाइफ ओके के शो 'बहू हमारी रजनीकांत' में लीड किरदार निभा रही रिद्धिमा पंडित के बारे में लगातार खबरें आ रही हैं, उनके नखरे बढ़ते ही जा रहे हैं।
खबर है कि आजकल वह सेट पर वक़्त पर नहीं पहुँच रही हैं। इसकी वजह से उनके को स्टार्स उनसे बेहद नाराज हैं। उन्होंने प्रोडक्शन के लोगों से बातचीत भी है। लेकिन इसके बावजूद इन बातों का रिद्धिमा पंडित पर कोई खास असर नहीं हो रहा है। यही नहीं वह एक दिन में हद से ज़्यादा क्लोज शॉट्स देने से भी कतराती हैं। इन बातों से स्टार्स काफी नाराज हैं। उन्होंने रिद्धिमा से शूट के बाद बातचीत भी बंद कर दी है। सब यही कह रहे हैं कि रिद्धिमा के सिर पर उनकी सफलता चढ़ गयी है। इसलिए वह इतने नखरे दिखा रही हैं।
चेतन हंसराज या राहुल देव, कौन बनेगा ब्रह्मराक्षस
तो क्या अब हम यह मानें कि शो में फटाफट काम करने वाली रिद्धिमा वास्तविक जिंदगी में दरअसल बहुत आलसी हैं। ये रोबोट रियल लाइफ में फुर्तीली नहीं है।