'रामायण' मेकर रामानंद सागर की परपोती की जालीदार ड्रेस में तस्वीर वायरल, यूजर बोले - 'ये थोड़ी अमीर उर्फी जावेद है...'
रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। साक्षी सोशल मीडिया पर अपन किसी प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं।इसी बीच अब साक्षी चोपड़ा कैमरे के सामने फिर से बोल्ड ड्रेस में नजर आईं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Ramanand Sagar Granddaughter Sakshi Chopra Hot Photos & Video : धार्मिक सीरियल 'रामायण' के निर्माता रामानंद सागर को आज पूरी दुनिया जानती है। अपने करियर में रामानंद ने जाने कितने ऐसे टीवी शो बनाए हैं जिन्हें कभी भी भूला नहीं जा सकता है। वहीं इन दिनों रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। साक्षी सोशल मीडिया पर अपन किसी प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी बोल्डनेस के आगे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की एक्ट्रेसेस भी फीकी हैं। इसी बीच अब साक्षी चोपड़ा कैमरे के सामने फिर से बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। अपने लुक को लेकर साक्षी एक बार फिर से ट्रोर्ल्स के निशाने पर आग गई हैं। यहां देखें तस्वीरें...
View this post on Instagram
साक्षी चोपड़ा की वायरल तस्वीरें पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों में एक बार फिर से साक्षी बोल्ड होती दिखी हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि वह लाइट बेबी पिंक कलर की नेटेड शॉर्ट वनपीस ड्रेस में सड़क पर चलती नजर आ रही हैं। उनकी ये फ्रिल वाली ड्रेस उनके लुक को बेद ही बोल्ड बना रही है। इस ड्रसे के साथ साक्षी ने हाई हील्स पहना हुआ है। वहीं तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह अपनी कार में बैठती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के वायरल होते ही साक्षी एक बार फिर से ट्रोर्ल्स के निशाने पर हैं।
इन तस्वीरों को जहां कई फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कई को उनकी ये बोल्डनेस जरा भी पसंद नहीं आई। इन फोटोज पर लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये इंडिया है हमारा संस्कृतिको क्यों भूल रहे हो।' वहीं एक यूजर लिखता है, 'ये थोड़ी अमीर उर्फी जावेद लग रही है।' तो ने एक ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'ये उर्फी की बहन बर्फी है।' इस तरह के कई कमेंट्स इन तस्वीरों पर आ रहे हैं।