ये हैं 'रामायण' मेकर रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा, हॉटनेस तस्वीरों से उड़ा रहीं हैं सबके होश, करती हैं ये काम
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। साक्षी की हॉटनेस देखकर उन्हें भारतीय काइली जेनर भी करते हैं। दरअसल बोल्डनेस और खूबसूरत फिगर की वजह से इनकी तुलना काइली जेनर से की जाने लगी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे का सबसे चर्चित टीवी सीरियल 'रामायण' आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। रामानंद सागर की 'रामायण' को आज भी हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। लॉकडाउन में फिर से शुरू हुए इस शो को लोग उतने ही चाव से देखते हैं जितना की पहले। टीआरपी की बात करें तो इस शो ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शो के शुरू होने के साथ ही इसके सारे कलाकार फिर चाहे वो राम हो या फिर सीता या लक्षमण हर कोई लाइम लाइट में आ गए हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'रामायण' मेकर रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा की। साक्षी अपनी बोल्डनेस की वजह से हर किसी को हैरान करती हैं। इस बात का गवाह उनका सोशल मीडिया अकाउंट है। यहां देखें तस्वीरें...
रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड सीजलिंग तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। साक्षी की हॉटनेस देखकर उन्हें भारतीय काइली जेनर भी करते हैं। दरअसल, बोल्डनेस और खूबसूरत फिगर की वजह से इनकी तुलना काइली जेनर से की जाने लगी है। उनकी हर तस्वीर को फैंस काफी पंसद करते हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यही नहीं उन्हें इंस्टा पर 5 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी हर तस्वीर पर लाइक्स और कमेंट्स की भरमार रहती है।
आपको बता दें कि साक्षी चोपड़ा, मोती सागर की पोती और फिल्म प्रोड्यूसर मीनाक्षी सागर की बेटी हैं। साक्षी चोपड़ा एक टैलेंट कंपनी चलाती हैं। फिलहाल, वो लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया में रहती हैं। अमेरिका में उन्होंने फिल्म और एक्टिंग का भी कोर्स किया है। यही नहीं अगर उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखें तो वह खुद को सिंगर और सॉग राइटर बताती हैं।
साक्षी के एजुकेशन की बात करेंत तो उन्होंने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से पढ़ाई की हैं और उनके पास वेस्टर्न वोकल्स की डिग्री है। उनका पहला म्यूजिक वीडियो नीना सिमोन की क्लासिक हिट 'फीलिंग गुड' का कवर था, जो उनके फैंस के बीच खूब हिट रहा था।