Move to Jagran APP

2020 के 15वें हफ़्ते में भी 'रामायण' रहा नम्बर वन धारावाहिक, डीडी नेशनल का टॉप पर क़ब्ज़ा

Ramayan Top Show ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने 15वें हफ़्ते की टीवी रेटिंग्स जारी की हैं। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच सबसे अधिक दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत देखे गये हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 09:55 AM (IST)
2020 के 15वें हफ़्ते में भी 'रामायण' रहा नम्बर वन धारावाहिक, डीडी नेशनल का टॉप पर क़ब्ज़ा
2020 के 15वें हफ़्ते में भी 'रामायण' रहा नम्बर वन धारावाहिक, डीडी नेशनल का टॉप पर क़ब्ज़ा

नई दिल्ली, जेएनएन। रामायण और महाभारत ने अपने पुन: प्रसारण में कामयाबी की वही दास्तां दोहराई है, जो तीस साल पहले इन शो के पहली बार प्रसारण के वक़्त लिखी गयी थी। 2020 के 15वें हफ़्ते में सभी चैनलों के विभिन्न जॉनर के कार्यक्रमों में रामायण और महाभारत को सबसे अधिक दर्शक मिले हैं। इसके साथ दूरदर्शन सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बना रहा।

loksabha election banner

ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने 15वें हफ़्ते की टीवी रेटिंग्स जारी की हैं। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच सबसे अधिक दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत देखे गये हैं। हालांकि इस बार कुछ निजी चैनलों के शोज़ ने भी टॉप 5 में अपनी जगह बनायी है। आइए, अलग-अलग इलाक़ों के दर्शकों की पसंद के अनुसार, टॉप 5 शोज़ की स्थिति जानते हैं।

शहरी इलाकों में

  1. 36854 इम्प्रेशंस के साथ पहला स्थान डीडी नेशनल पर प्रसारित हुए रामायण धारावाहिक को मिला। 
  2. दूसरा स्थान डीडी भारती के शो महाभारत के नाम रहा। इस धारावाहिक को 11146 इम्प्रेशंस मिले।
  3. आश्चर्यजनक रूप से तीसरे स्थान पर स्टार प्लस पर आयी हिंदी फ़िल्म मर्दानी 2 रही, जिसे 3568 इम्प्रेशंस मिले।
  4. चौथे स्थान पर दंगल चैनल का शो महिमा शनिदेव की रहा, जिसे 2896 इम्प्रेशंस मिले।
  5. पांचवां स्थान दंगल के ही बाबा ऐसो वर ढूंढो शो के नाम रहा, जिसे 2798 इम्प्रेशंस मिले।

ग्रामीण इलाक़ों में 

  1. 30619 इम्प्रेशंस के साथ रामायण धारावाहिक पहले स्थान पर रहा।  
  2. बाबा ऐसे वर ढूंढो 10896 इम्प्रेशंस के साथ दूसरे स्थान पर आया।
  3. महिमा शनिदेव की 9091 इम्प्रेशंस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 
  4. महाभारत 7145 इम्प्रेशंस के साथ चौथे स्थान पर रहा।
  5. दंगल चैनल का शो बंदिनी 6454 इंप्रेशंस के साथ पांचवें स्थान पर आया। 

ग्रामीण और शहरी इलाक़ों में संयुक्त रूप से देखें तो

  1. 67473 इम्प्रेशंस के साथ रामायण शो पहले स्थान पर आया।
  2. 18290 इम्प्रेशंस के साथ महाभारत दूसरे स्थान पर रहा।
  3. 13694 इम्प्रेशंस के साथ बाबा ऐसो वर ढूंढो तीसरे स्थान पर आया।
  4. 11986 इम्प्रेशंस के साथ महिमा शनिदेव की को चौथा स्थान मिला।
  5. 8327 इम्प्रेशंस के साथ बंदिनी पांचवें स्थान पर रहा।

ऊपर दी गयी लिस्ट से साफ़ पता चलता है कि रामायण, दूसरे शोज़ के मुक़ाबले काफ़ी आगे रहा। बाक़ी कई निजी चैनलों के शोज़ अभी भी टॉप 5 में नहीं पहुंच सके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.