Move to Jagran APP

'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक वायरल,​ दिखीं खास अंदाज में

धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 08 May 2020 07:52 AM (IST)Updated: Fri, 08 May 2020 07:52 AM (IST)
'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक वायरल,​ दिखीं खास अंदाज में
'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक वायरल,​ दिखीं खास अंदाज में

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर का पॉपुलर टीवी शो 'रामायण' लॉकडाउन की वजह से एक बार फिर से शुरू किया गया। इस शो को दर्शकों का वैसा ही प्यार मिला जैसा कि 80 के दशक में मिला था। शो के शुरू होते ही एक बार फिर से ​इसके किरदारों की चर्चा शुरू हो गई और वह सुर्खियों में आ गए।

loksabha election banner

वहीं इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रही 'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया। दीपिका लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं अब उनको लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दीपिका की आने वाली फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।  

धारावाहिक 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। बता दें कि दीपिका जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म में सरोजिनी नायडू का किरदार निभाते नजर आएंगी। इस फिल्म का टाइटल 'सरोजिनी' है। इस फिल्म को धीरज मिश्रा ने लिखा है और आकाश नायक डायरेक्ट कर रहे हैं।

'सरोजिनी' फिल्म से अपने फर्स्ट लुक की तस्वीर दीपिका चिखलिया ने ही शेयर की है। उन्होंने इसे ट्विटर पर शेयर कर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। पोस्ट में दीपिका की तस्वीर के साथ लिखा हुआ है- 'स्वतंत्रता की नायिका की एक अनकही कहानी. पोस्टर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'सरोजिनी नायडू... फर्स्ट लुक... पोस्टर'। 

आपको बता दें कि दीपिका ने अपनी इस फिल्म के बारे में पहले भी इंडिया टुडे से एक इंटरव्यू में बताया था। दीपिका ने बताया था, 'मुझे सरोजिनी नायडू की बायोपिक ऑफर हुई है। धीरज ने मुझे लॉकडाउन के चलते स्टोरी नहीं बताई है। मैं फिल्म की कहानी ध्यान से देखती हूं। हम स्टोरी सेशन के लिए बैठेंगे।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.