'रामायण' की सीता ने खोला का राज, बताया कैमरे के पीछे कास्ट कैसे करती थी तैयारी
रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर का बहुचर्चित सीरियल 'रामायण' लॉकडाउन के बीच एक बार फिर से शुरू किया गया है। जिस तरह दर्शकों ने इसे 80 के दशक में प्यार दिया था। ठीक वैसा ही प्यार इसके लिए एक बार फिर से देखा जा रहा है। 'रामायण' के किरदार इसके शुरू होने साथ ही फिर से चर्चा में आ गए हैं। सभी इसके रीटेलीकास्ट को लेकर काफी खुश हैं। वह शो की शूटिंग के दौरान के किस्सों को एक बार फिर से शेयर करते नजर आ रहे हैं। सभी कलाकार अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। इसी कड़ी में 'रामायण' में सीता का रोल प्ले करने वाली दीपिका चिखलिया ने लोगों को बताया है कि 'रामायण' की शूटिंग के वक्त कैमरे के पीछे क्या-क्या होता था।
Behind the camera ....😊#sagarworld@sagarworld@shivsagarchopra #RamayanOnDDNational #ramayanworld@Doordarshannational @ValmikiRamayan pic.twitter.com/1do43oj4ML
— Dipika Chikhlia Topiwala (@ChikhliaDipika) April 24, 2020
'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडिल से एक पुरानी तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर 'रामायण' की शूटिंग के दौरान का है। इस फोटो में रामानंद सागर संग अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया नजर आ रही हैं। रामानंद सागर दोनों को कुछ समझा रहे हैं। उनके हाथ में कोई किताब भी है, जिसके जरिये वो कुछ जरूरी जानकारी उनको दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन दिया है, कैमरे के पीछे..
दीपिका चिखलिया की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यहीं नहीं इस पर लगतार कमेंट्स आ रहे हैं। देखते ही देखते ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करने के पीछे दीपिका का मकसद अपने फैंस को ये बताना कि इस तरह से कैमरे के पीछे सीन की तैयारी होती थी। साथ ही जब शूट नहीं होता था तब 'रामायण' की कास्ट कैमरे के पीछे क्या करती थी।