Move to Jagran APP

दूरदर्शन पर उत्तर रामायण भी हुई पूरी, अब रामानंद सागर का ये धार्मिक शो दिखाया जाएगा

Ramayan दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो रामायण का आखिरी एपिसोड प्रसारित हो गया है और अब इसकी जगह श्रीकृष्णा दिखाया जाएगा।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 09:36 AM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 09:37 AM (IST)
दूरदर्शन पर उत्तर रामायण भी हुई पूरी, अब रामानंद सागर का ये धार्मिक शो दिखाया जाएगा
दूरदर्शन पर उत्तर रामायण भी हुई पूरी, अब रामानंद सागर का ये धार्मिक शो दिखाया जाएगा

नई दिल्ली, जेएनएन। दूरदर्शन पर रामायण के प्रसारण ने चैनल को नंबर वन बना दिया है और लोग रामायण को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन, आज यानी रविवार को शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट हो गया और अब रामायण के स्थान पर दूसरा शो शुरू होने वाला है। दूरदर्शन की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, अब रामायण के स्थान पर टीवी पर 'श्री कृष्णा' का प्रसारण होगा, जिसमें भगवान कृष्ण की लीला और उनके महिमा की कथा दिखाई जाएगी।

loksabha election banner

श्री कृष्णा का 3 मई से रात 9 बजे प्रसारण किया जाएगा और अगले दिन सुबह 9 बजे इसका रिपीट टेलीकस्ट आएगा। 1993 में रिलीज हुआ ये शो भी रामानंद सागर का ही है और इसमें कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी बनर्जी ने निभाया है। वहीं, उत्तर रामायण में कुश का किरदार निभाने वाले स्वप्निल जोशी ने इस शो में युवा कृष्ण का किरदार निभाया है।

अभी तक रामायण को लोगों ने काफी पसंद किया। पहले रामानंद सागर की रामायण और उसके बाद उत्तर रामायण यानी लवकुश का प्रसारण किया गया था, जिन्होंने टीआरपी में अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। रामायण, महाभारत और अन्य पुराने धारावाहिकों की वजह से दूरदर्शन काफी हफ्तों से नंबर वन चैनल बना हुआ है यानी टीवी पर सबसे ज्यादा दूरदर्शन देखा जा रहा है।

अब देखना ये है कि दर्शक श्री कृष्ण को भी रामायण जितना ही पसंद करते हैं या इससे टीआरपी पर असर पड़ सकता है। इससे पहले जब रामायण का प्रसारण हुआ था तो 16 अप्रैल के एपिसोड ने विश्व रिकॉर्ड बनाया था और इन दिन के एपिसोड को 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था, जिस दिन हनुमान द्वारा लक्ष्मण के इलाज के लिए पर्वत लाने वाले सीन दिखाए गए थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.