दिग्गज फिल्ममेकर की परपोती को ऐसे कपड़ों में देख हैरान हुए लोग, बोले- उर्फी जावेद की कॉम्प्टिटर मिल गयी!
Urfi Javed Vs Sakshi Chopra साक्षी पेशे से सिंगर एक्ट्रेस हैं और रामायण जैसे लोकप्रिय धारावाहिक का निर्माण-निर्देशन करने वाले दिग्गज फिल्मकार रामानंद सागर की परपोती हैं। साक्षी खुद सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। उर्फी जावेद सोशल मीडिया में अपनी ड्रेसेज को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, मगर अब उर्फी चैन की सांस ले सकती हैं, क्योंकि ट्रोल्स को एक और सेलेब्रिटी मिल गयी हैं, जिन्हें वो उर्फी का तगड़ा कॉम्प्टिटर मानते हैं। यह हैं साक्षी चोपड़ा, जिनकी तस्वीरें पैपराजी एकाउंट से शेयर की गयी हैं। इन तस्वीरों में साक्षी ने बेहद बोल्ड आउटफिट पहना हुआ है, जिसे क्रोचेट कहा जाता है। इन तस्वीरों पर कई यूजर्स ने साक्षी को ट्रोल किया है।
यहां बताते चलें, साक्षी पेशे से सिंगर एक्ट्रेस हैं और रामायण जैसे लोकप्रिय धारावाहिक का निर्माण-निर्देशन करने वाले दिग्गज फिल्मकार रामानंद सागर की परपोती हैं। साक्षी खुद सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं। साक्षी के लाखों फॉलोअर्स हैं। साक्षी पिछले दिनों एक वेब शो के लिए चर्चा में रही थीं। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस शो का नाम सोशल करेंसी हो सकता है।
साक्षी इस शो की मुख्य स्टारकास्ट का हिस्सा होंगी। टीवी एक्टर पार्थ समथान के भी इस शो से जुड़ने की खबरें आयी थीं। हालांकि, इसके बाद इस शो को लेकर कोई अपडेट नहीं आया। बिग बॉस 14 में भी साक्षी के भाग लेने की चर्चा छिड़ी थी। साक्षी इससे पहले भी बोल्ड ड्रेस पहनकर मुंबई के रास्तों पर नजर आ चुकी हैं।
View this post on Instagram
साक्षी की ताजा तस्वीरें फोटोग्राफर वीरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर कई यूजर्स ने कमेंट किये हैं। एक यूजर ने साक्षी की ड्रेस को लेकर लिखा कि ऐसा लगता है कि उन्होंने इसे बोरे से बनाया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि उर्फी को तगड़ा कॉम्प्टीशन मिलने वाला है। एक यूजर ने लिखा कि भारतीय सड़कों पर चलने के लिए यह काफी बोल्ड ड्रेस है। रिपोर्ट्स के अनुसार साक्षी ने लंदन से पढ़ाई की है।