Ramayan की सीता दीपिका चिखलिया को जंगल में चूल्हे पर खाना बनाते देख भावुक फैंस बोले- मां को फिर वनवास दे दिया ?
रामायण में काम करने वाले हर कलाकार को आज भी लोग सिर आंखों पर बिठाते हैं। शो में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। दीपिका अपने फैंस के जेहन में आज भी खास जगह रखतीं हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Ramayan Fame Sita Aka Dipika Chikhlia Video: रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामायण' ने दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है। इस शो को लेकर आज भी दर्शकों में काफी क्रेज है। शो के साथ इसके सभी किरदार की अपनी खास फैन फॉलोइंग है। वहीं इन दिनों दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया चर्चा में बनीं हैं। दीपिका एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। फैंस दीपिका के हर पोस्ट पर भर-भर प्यार लुटाते हैं। इसी बीच दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस भावुक होते नजर आ रहे हैं। यहां देखें वीडियो...
View this post on Instagram
'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया वायरल हो रहा वीडियो आज का नहीं बल्कि काफी कुछ महीनों पहले का है। इस वीडियो को दीपिका ने जनवरी में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका वह एक पार्क में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने नॉर्मल लोवर टीशर्ट पहना है। वहीं दीपिका तीन पत्थर के सहारे बनाए गए चूल्हे पर सब्जी बनाती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं कि वो सब्जी बनाते वक्त बीच-बीच में आग तेज करने के लिए फूंक रही हैं। इस दौरान चूल्हे पर खाना बनाते हुए दीपिका जरा भी असहज नहीं दिख रही हैं।
दीपिका चिखलिया ने इस वीडिया को पोस्ट करते हुए कई सारे हैशटैग जैसे फूड, चूल्हा, आलू लिखा हैं। इन सभी हैशटैग्स से साफ पता चल रहा है कि वो चूल्हे पर आलू की सब्जी बना रही हैं। दीपिका के इस वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस ने उनकी सादगी की जमकर तारीफ की। इस पर कमेंट कर जहां कई यूजर्स ने इस पूरे दृश्य को बेहद सुंदर बताया। वहीं कुछ यूजर्स यह देख हैरान भी हैं और पूछ रहे हैं कि क्या हो रहा है। साथ ही कई यूजर्स को 'रामायण' में दीपिका के वनवास के दिन याद आ गए।