Move to Jagran APP

Brothers Day पर महेश शेट्टी को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, तस्वीर की शेयर

पवित्र रिश्ता फेम अभिनेता महेश शेट्टी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बेस्ट फ्रेंड थे। दोनों के बीच सगे भाइयों की तरह प्यार था। यहां तक कि अपने निधन के दिन सुशांत सिंह राजपूत ने आखिरी फोन महेश शेट्टी को ही लगाया था।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 24 May 2021 09:35 PM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 09:35 PM (IST)
Brothers Day पर महेश शेट्टी को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, तस्वीर की शेयर
सुशांत सिंह राजपूत, महेश शेट्टी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में आज ब्रदर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सभी लोग अपने भाई के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। ऐसे में टेलीविजन अभिनेता महेश शेट्टी को ब्रदर्स डे के मौके पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। महेश शेट्टी ने सुशांत के साथ तस्वीर शेयर की है।

loksabha election banner

'पवित्र रिश्ता' फेम अभिनेता महेश शेट्टी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बेस्ट फ्रेंड थे। दोनों के बीच सगे भाइयों की तरह प्यार था। यहां तक कि अपने निधन के दिन सुशांत सिंह राजपूत ने आखिरी फोन महेश शेट्टी को ही लगाया था। हालांकि महेश उनका कॉल रिसीव नहीं कर पाए थे। अब ब्रदर्स डे के खास मौके पर महेश शेट्टी ने सुशांत को याद करते हुए उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

महेश शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में अपने और सुशांत की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर 'पवित्र रिश्ता' के दौरान की ही नजर आ रही है। फोटो में सुशांत काले रंग का सूट पहने हुए हैं तो वहीं महेश शेट्टी ने शर्ट पहनी हुई है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने एक हार्ट वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

बता दें कि महेश शेट्टी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। अंकिता, सुशांत और महेश तीनों जीटीवी के प्रचलित धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में साथ काम किया था। सुशांत के निधन के बाद महेश और सुशांत के बीच की कुछ बातें भी वायरल हुई थीं। जिसमें दिवंगत अभिनेता एक्टिंग को क्विट कर ऑर्गेनिक फार्मिंग करने की प्लानिंग कर रहे थे।

वहीं हाल ही में महेश शेट्टी का जन्मदिन था जिसे उनकी दोस्त अंकिता लोखंडे ने मनाया था। अंकिता ने महेश को घर जाकर सरप्राइज दिया और बर्थडे केक कटवाया था। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो अंकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं जिन्हें खूब पसंद किया गया था।

अनुपम खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में किए 37 साल पूरे, पहली फिल्म का वीडियो शेयर कर हुए भावुक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.