Mujhse Shaadi Karoge: पारस ने शहनाज़ पर लगाया गंदी बातें करने का आरोप, बताया लड़कियों से करती थी कैसे सवाल
‘बिग बॉस 13’ खत्म होने के दो दिन बाद शुरु हुआ पारस छाबड़ा और शहनाज़ गिल का शो ‘मुझसे शादी करोगे’ अब बंद हो चुका है।
नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बिग बॉस 13’ खत्म होने के दो दिन बाद शुरु हुआ पारस छाबड़ा और शहनाज़ गिल का शो ‘मुझसे शादी करोगे’ अब बंद हो चुका है। लेकिन शो बंद होने के बाद भी ये चर्चा में बना हुआ है। शो के लेकर कभी आंचल खुराना, कभी पारस तो कभी शहनाज़ गिल का बयान आता ही रहता है। सभी का लगभग एक ही कहना है कि ये शो फ्लॉप था। इस बीच पारस ने शहनाज़ पर शो को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में पारस ने कहा कि अगर मैं लड़कियों कि इज्जत नही करता तो शो में बिग बॉस 13 की कोई भी लड़की मुझसे बात नहीं कर रही होती, माहिरा मेरी इतनी अच्छी दोस्त ना होती। अगर शहनाज़ ने ये कहा है कि में लड़कियों कि इज्जत नहीं करता तो उसे पहले अपने आप को देखना चाहिए कि वो लड़कियों से किस तरह बात करती है।
‘वो शो में इतनी गंदी भाषा में बात करती थी कि लड़कियों को भी शर्म आ जाती थी। शहनाज़ लड़कियों से उनकी वर्जनिटी के बारे में पूछती थी। वो उनपर गंदे कमेंट करती थी कि ‘तुम लोग यहां बड़ी सती सावित्री बनती हो बताओ कौन-कौन वर्जिन है’। एक लड़की होकर अगर आप लड़कियों कि इज्ज़त नहीं कर रही तो दूसरों से अपने लिए क्या उम्मीद करती हो। बिग बॉस खत्म होने के बाद उसने फिर हिमांशी के लिए कुछ कहा, शेफाली जरीवाला के लिए, आरती सिंह के लिए माहिरा के लिए भी बोला’।
पारस ने कहा, ‘शहनाज ने चैनल का लड़कों और प्रोडक्शन का समय और वक्त बर्बाद किया है।। मेकर्स शो मुझसे शादी करोगे में पंजाबी इंडस्ट्री के पॉपुलर लड़के लाए गए थे। जिसमें बिजनेसमैन, सिंगर, म्यूजिशियन शामिल थे लेकिन उसने सबका टाइम खराब कर दिया। वो बस सिद्धार्थ शुक्ला ने इंटरेस्टेड थी. वो किसी को भी पार्टनर चुनने के लिए तैयार नहीं थी’।