टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है ये एक बड़ा ट्विस्ट
इस बारे में शिवांगी ने बातचीत में कहा भी है कि यह सच है कि अब शो में सबकुछ नया होगा।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक साथ कई ट्विस्ट आने वाले हैं। खबर है कि शो में आने वाले ट्रैक में बड़े बदलाव होने वाले हैं।
आने वाले ट्रैक में अब शो मुंबई की पृष्ठभूमि पर शिफ्ट होने जा रहे हैं। शो में अब दो साल आगे की कहानी यानि लीप की कहानी दिखाई जाएगी और खबर है कि इस बार भी आकर्षण नायरा ( शिवांगी जोशी) और कार्तिक( मोहसिन खान) ही होंगे। दोनों ही नए अवतार में नजर आयेंगे। इस बारे में शिवांगी ने बातचीत में कहा भी है कि यह सच है कि अब शो में सबकुछ नया होगा। नया प्लाट, ड्रामा, और सबकुछ एक्साइटिंग होने वाला है। शो में दर्शकों को नए एपिसोड्स में और अधिक मजा आएगा। वो इस वक्त लगातार शो की शूटिंग और उसे नए अवतार में बदलने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं और इसलिए सभी क्रू और कलाकार काफी मेहनत कर रहे हैं। अब ऐसे में देखना यह है कि दर्शकों को यह नया अवतार कितना पसंद आता है।
यह भी पढ़ें: फिल्म मेंटल है क्या की मुंबई में चल रही है शूटिंग, देखिए तस्वीरें
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ये रिश्ता क्या कहलाता है में कोई बदलाव आये हैं। इससे पहले भी कई बार शो में लीप दिखाए गए हैं। अक्षरा और नैतिक के ट्रैक में भी कई बार बदलाव करने के लिए और उसे अधिक मनोरंजक बनाने के लिए बदलाव किये गये। वैसे पिछले कुछ समय से ये रिश्ता... की टीआरपी पर फर्क पड़ा है। देखना यह है कि नए अवतार के बाद क्या होता है।
यह भी पढ़ें: Naagin 3 Video देखा क्या, एकता कपूर ने लाया है फिल्मी ट्विस्ट