Move to Jagran APP

KBC 2020 : नाजिया नसीम 1 करोड़ जीतकर बनीं इस सीजन की पहली करोड़पति, जानें क्या था वो सवाल

नाजिया नसीम रांची में ही पली-बढ़ी हैं। उनके पिता नसीमुद्दीन सेल के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वहीं नाजिया का कहना है कि उनकी मां साल 2000 से ही बराबर कहती थीं कि उनका सपना है कि नाजिया कौन बनेगा करोड़पति में जाए।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 08:53 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 11:04 AM (IST)
KBC 2020 : नाजिया नसीम 1 करोड़ जीतकर बनीं इस सीजन की पहली करोड़पति, जानें क्या था वो सवाल
Nazia Nasim Become First Crorepati Contestant In This Session

नई दिल्ली,जेएनएन। 'कौन बनेगा करोड़पति 12' दिन ब दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। केबीसी का बुधवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। बिग बी इस शो की शुरुआत रोल ओवर कंटेस्टेंट नाजिया नसीम से हुई। नाजिया दिल्ली की एक कंपनी में ग्रुप मैनेजर की पोस्ट पर काम करती हैं। नजिया ​केबीसी की वो कंटेस्टेंट हैं जिनको लेकर कयास लगाया जा रहा था कि वो शो से 7 करोड़ रुपए जीतकर जाएंगी। दरअसल, उनका वीडियो सोनी टीवी के सोशल मीडिया एकाउंट पर काफी पहले ही शेयर कर दिया गया था, जिसमें वो 1 करोड़ जीतने के बार 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे रही थीं।

loksabha election banner

वहीं नाजिया मंगलवार के एपिसोड में 40 हजार रुपये जीत चुकी थीं। वहीं बुधवार को शो की शरुआत 8वें सवाल से हुईं, जिसका जवाब नाजिया ने सही दिया। सही जवातब देते हुए नाजिया एक करोड़ के सावाल पर पहुंची। इसके बाद वह सभी सवाल के जवाब देती गईं लेकिन एक करोड़ रुपये के सवाल पर उलझ गईं थीं लेकिन फिर नाजिया ने थोड़ी देर तक सोचने के बाद जवाब दिया और वह एक करोड़ रुपये जीत गईं। इसी के साथ ही नाजिया केबीसी 12 की पहली करोड़पति बन गईं। आइए जानते हैं कि एक करोड़ रुपए के लिए नाजिया से कौन सा सवाल पूछा गया था? 

एक करोड़ रुपये के लिए यह था सवाल- 

सवाल-  इनमें से किस अभिनेत्री ने कभी सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है? 

A. दीपिका चिखलिया

B. रूपा गांगगुली 

C. नीना गुप्ता

D. किरन खेर 

जवाब- रूपा गांगुली 

आपको बता दें कि नाजिया नसीम रांची में ही पली-बढ़ी हैं। उनके पिता नसीमुद्दीन सेल के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। नाजिया ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें मां की प्रेरणा से यह सफलता मिली है। वहीं नाजिया का कहना है कि उनकी मां साल 2000 से ही बराबर कहती थीं कि उनका सपना है कि नाजिया 'कौन बनेगा करोड़पति' में जाए। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी मां के सपने को साकार किया है।  

बता दें कि नाज़िया का मायका डोरंडा में है और उनकी ससुराल भिलाई छत्तीसगढ़ में है। इस समय वह अपने पति के साथ दिल्ली में रह रहीं हैं। वहीं, उनके पिता सेवानिवृत अधिकारी हैं और मां बुटिक चलाती हैं। नाज़िया खुद भी जॉब करती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.