Nach Baliye 9: मधुरिमा तुली ने स्टेज पर किया कुछ ऐसा कि नाराज़ हो गए शो के जज, नंबर देने से किया मना
Nach Baliye 9 शो की कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली फिर एक बार विवाद में फंस चुकी हैं इस बार कारण विशाल आदित्य नहीं बल्कि शो के जज अहमद खान की नाराजगी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 से विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कभी शो में एक्स कपल झगड़ा करते रहते हैं तो कभी जजों और कंटेस्टेंट के बीच गरमा गर्मी हो जाती है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया जब मधुरिमा तुली से नाराज़ होकर जज अहमद खान ने उन्हें मार्क्स देने से इनकार कर दिया।
हाल ही में शो के सबसे विवादित कपल्स विशाल और मधुरिमा फिर सुर्खियों में आ गए हैं। IWMBuzz की रिपोर्ट के मुताबिक विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे कि तभी मधुरिमा अपने डांस के स्टेप्स भूल जाती है। वे इसके बाद तुरंत स्टेज छोड़कर बैक स्टेज चली जाती हैं। मधुरिमा का ये रवैया देखकर शो के जज अहमद खान काफी नाराज हो गए थे।
#NachBaliye9 Tonight at 8pm @starplus @banijayasia #vishaladityasingh @yashpandya2013
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: सिर्फ थीम ही नहीं, बिग बॉस के घर में 3 चीजें होंगी पहली बार
दोनों की परफॉर्मेंस पूरी तरह से खराब हो जाती है। दोनों को जजों द्वारा एक और बार अपनी डांस परफॉर्मेंस करने का मौका दिया जाता है। लेकिन इसके बाद गुस्से के कारण जज अहमद खान उन्हें मार्क्स देने से इनकार कर देते हैं।
शो की शुरुआत से ही मधुरिमा तुली और विशाल अपने झगड़ों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। शो से बाहर होने के बाद दोनों के बीच में दोस्ती की खबरें आ रही थीं लेकिन वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने के बाद फिर दोनों के बीच प्रेक्टिस के दौरान जमकर झगड़ा हो चुका है। बताया गया है कि दोनों के बीच इतना जोरदार झगड़ा हुआ कि दोनों ने एक दूसरे के लिए कई अपशब्दों का प्रयोग किया। बाद में टीम द्वारा दोनों को अलग कर शांत करवाया गया था।
शो में इन दोनों को कबीर सिंह जोड़ी नाम दिया गया है। दोनों की वापसी और झगड़े फिर एक बार शो के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं।