Move to Jagran APP

शक्तिमान के सीक्वल पर बोले मुकेश खन्ना- 'एकता कपूर की महाभारत की तरह नहीं होगा'

शक्तिमान के सीक्वल को लेकर मुकेश खन्ना का एक और बयान सामने आया है जिसमें वह फ़िल्ममेकर और प्रोड्यूसर एकता कपूर पर निशाना साध रहे हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 09:48 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 11:11 AM (IST)
शक्तिमान के सीक्वल पर बोले मुकेश खन्ना- 'एकता कपूर की महाभारत की तरह नहीं होगा'
शक्तिमान के सीक्वल पर बोले मुकेश खन्ना- 'एकता कपूर की महाभारत की तरह नहीं होगा'

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर कई पुराने शोज़ वापस आ गए हैं। इनमें 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे धार्मिक सीरियल्स हैं, तो 'शक्तिमान' जैसे सुपरहीरो शोज़ भी। दूरदर्शन पर इन शोज़ की वापसी के साथ ही टीआरपी और लोकप्रियता भी बढ़ने लगी है। इस बीच ख़बर है कि महाभारत और शक्तिमान में नज़र आए एक्टर मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' का सीक्वल बना रहे हैं।

loksabha election banner

हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वह शक्तिमान का सीक्वल बना रहे हैं। हालांकि, लॉकडाउन की वजह से वह उसकी घोषणा नहीं कर पाए। लेकिन जब लॉकडाउन ख़त्म होगा और स्थिति सामान्य होगी, तो वह शक्तिमान के साथ वापस आएंगे। अब इस शो को लेकर मुकेश खन्ना का एक और बयान सामने आया है, जिसमें वह फ़िल्ममेकर और प्रोड्यूसर एकता कपूर पर निशाना साध रहे हैं।

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने एकता कपूर पर निशाना साधते हुए कहा, ' अगर 'ग्रीक भी कभी हिंदुस्तानी थे'  सीरियल हो सकता है, तो मैं एकता कपूर के महाभारत को स्वीकार कर सकता हूं। किसने उन्हें इस महाकाव्य की हत्या करने का अधिकार दिया? इन्होंने देवव्रत की भीष्म प्रतिज्ञा का असल मायना बदल दिया है। सत्यवती को जैसे वैंप बना दिया। उन्होंने व्यास मुनि (महाभारत की रचना करने वाले) से भी स्मार्ट बनने की कोशिश की। मुझे इस बात पर आपत्ति है। महाभारत और रामायण जैसे शो सिर्फ़ मैथालॉजी शो नहीं हैं, बल्कि हमारा इतिहास हैं।'

इसे  भी पढ़ें- Ramayan के सवाल पर 'कृष्ण' ने किया सोनाक्षी का बचाव, ट्रोल करने पर मुकेश खन्ना को दी यह सलाह

उन्होंने शक्तिमान को लेकर कहा, 'नया वर्जन 'शक्तिमान' एकता कपूर की महाभारत के जैसा नहीं होगा। महाभारत में द्रौपदी के कंधे पर टैटू बनाया हुआ था। वह कहती हैं कि उन्होंने मॉर्डन महाभारत बनाई। संस्कृति कभी मॉर्डन नहीं हो सकती। जिस दिन संस्कृति को मॉडर्न करोगे उसी दिन वह खत्म हो जाएगी।' 

मुकेश खन्ना ने यह भी बताया कि किस-किस एक्टर को वह बतौर शक्तिमान कास्ट करने के बारे में विचार कर चुके हैं। उन्होंने कहा शक्तिमान हमेशा अपने नैतिक ज्ञान को लेकर लोकप्रिय रहा। ना कि खून खराबे वाले शो की वजह से। मुकेश के सीक्वल की घोषणा के बाद से इसके फैंस को शो का इंतज़ार है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.