Mika Singh Swayamvar: मीका सिंह ने स्वयंवर पर दिव्यंका त्रिपाठी की टिप्स के साथ की स्पीड डेटिंग, देखें वायरल वीडियो
Mika Singh Swayamvar मीका सिंह ने इसके पहले कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन बड़े भाई दलेर मेहंदी के सुझाव पर उन्होंने सेटल होने का निर्णय लिया हैl उन्होंने पिछले 20 वर्षों में डेढ़ सौ से ज्यादा रिश्तों को ना कहा हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl Mika Singh Swayamvar: मीका सिंह शादी करने के मूड में है और इन दिनों वह मीका दी वोटी नामक शो में स्वयंवर रचाने की तैयारी कर रहे हैंl अब इस शो को शान और दिव्यंका त्रिपाठी होस्ट करते नजर आएl दिव्यंका त्रिपाठी मीका सिंह और अन्य प्रतियोगियों को सलाह देती है कि उन्हें स्पीड डेटिंग ट्राई करना चाहिएl मीका सिंह ने बताया कि इसके पहले उन्होंने कभी भी स्पीड डेटिंग के बारे में नहीं सुना थाl मीका सिंह शो में एक ब्राइड की तलाश में हैl
मीका ने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें इन दोनों के अलावा दिव्यंका त्रिपाठी को देखा जा सकता है, जो प्रतियोगियों की बता रही हैं कि किस प्रकार मीका सिंह का दिल जीता जा सकता हैl मीका सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'दोस्तों मैंने कभी भी स्पीड डेटिंग के बारे में नहीं सुना था लेकिन मेरी प्यारी दोस्त दिव्यंका त्रिपाठी ने मेरी दुल्हनियां को कुछ टिप्स दिएl अब इन सबको आप हमारे शो में देख पाएंगेl'
क्लिप में दिव्यंका त्रिपाठी प्रतियोगियों से सिंगल विमेन लुकिंग टू मैरी मीका नामक टास्क का इंट्रोडक्शन कराती नजर आती हैंl वह कहती है, 'आप लोगों को कई मौके मिलेंगे मिका पाजी के साथ डेट पर जाने के लिए लेकिन अभी हम तुरंत कुछ ऐसा क्यों ना करेंl चाहे वह इंस्टंट नूडल हो या मैसेज करना हो, हमें स्पीड डेटिंग भी ट्राई करना चाहिएl आप लोगों को उनका दिल जल्दी-जल्दी जीतना होगाl' इसपर प्रतियोगियों ने हामी भरीl कई लोग इसे लेकर चिंतित भी नजर आएंl मीका की तरह उन लोगों ने भी स्पीड डेटिंग नहीं की थीl
इसके पहले मीका ने स्वयंवर में मीका दी वोटी का नया प्रोमो जारी किया थाl इसमें वह सिंगल महिलाओं से मिल रहे थे जो कि उनसे शादी करने के लिए तैयार थीl कई महिलाएं उनके लिए गिफ्ट लेकर आई थी और उनके प्रति प्यार का इजहार भी किया थाl