बिग बॉस 9 : प्रिंस पर चिल्ला पड़ीं मंदना, लगाया ये गंभीर आरोप
रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' अब अपने अंतिम चरण में है। एक टास्क के दौरान प्रिंस नरूला और मंदना करीमी एक दूसरे से उलझ पड़े।
नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' अब अपने अंतिम चरण में है। इस शो में 95 वें दिन की शुरूआत हुई 'कोयला काला है' गाने से। ऋषभ सिन्हा ने दाढ़ी बना ली थी, जो इस शो में नया था। हालांकि इस लुक से प्रिया मलिक कुछ ज्यादा खुश नहीं थीं। प्रिया को उनका रफ लुक ही पसंद है। इसके बाद एक टास्क शुरू हुआ। सभी घरवाले सैनिक की वेशभूषा में नजर आए। इमाम सिद्दीकी इस टास्क को हैंडल कर रहे थे।
बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं करीना कपूर खान, कैमरे में हुईं कैद
इस टास्क के दौरान ही मंदना करीमी के टॉवेल का इस्तेमाल किसी घरवाले ने कर लिया, जिससे वो काफी नाराज हो गईं। हालांकि उनके गुस्से पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। कुछ समय बाद प्रिंस नरूला ही अपनी ओर से मंदना को समझाने पहुंचे कि इस मामले में उनका कोई हाथ नहीं है। मगर मंदना ने उन्हीं पर चिल्लाना शुरू कर दिया। दोनों के बीच लड़ाई ने बचकाना रूप ले लिया। मंदना ने प्रिंस पर व्यक्तिगत आरोप लगाने शुरू कर दिए।
कीकू शारदा की गिरफ्तारी से मेकर्स को लग गया इतने लाख का चूना
मंदना ने प्रिंस को बोला कि तुमने खेल के लिए किश्वर मर्चेंट का इस्तेमाल किया है। इस बात से प्रिंस को बुरा लगा। हालांकि हैरान करने वाली बात यह थी कि इस पूरे मामले से इमाम नाखुश थे। उन्होंने प्रिंस और मंदना से कहा कि दोनों को यह मसला सुलझा लेना चाहिए। आखिर में दोनों साथ में बैठे नजर आए, ताकि इस विवाद को सुलझाया जा सके