एकता कपूर के नए शो में हुई लक्ष ललवानी की एंट्री
शो शाह रूख खान की फ़िल्म 'परदेस' से प्रेरित है, और लक्ष शो में अपूर्व अग्निहोत्री से प्रेरित किरदार निभाने वाले हैं।
मुंबई। एकता कपूर को जो भी कलाकार पसंद आते हैं, वो उन्हें अपने नए शो में मौका जरूर देती हैं। कुछ ऐसा ही चांस लक्ष लालवानी को भी मिल गया है। लक्ष्य इससे पहले एंड टीवी के शो 'अधूरी कहानी हमारी' में काम कर चुके हैं।
इस बार फिर उन्हें एक नया शो मिल गया है। एकता लक्ष को अपने एक बड़े शो 'परदेस' में मौका दे रही हैं। एकता लंबे समय से इस शो को लांच करना चाहती थीं। लक्ष शो में वीर का किरदार निभाएंगे। लक्ष शो में एक बिगड़ैल लड़के का किरदार निभाने वाले हैं। खबर ये भी है, कि ये शो शाह रूख खान की फ़िल्म 'परदेस' से प्रेरित है, और लक्ष शो में अपूर्व अग्निहोत्री से प्रेरित किरदार निभाने वाले हैं। वो बिगड़ैल और अय्याश लड़के के किरदार में होंगे।
झलक दिखला जा के सलमान को क्यों पसंद नहीं करतीं करिश्मा तन्ना
अब तक लक्ष ने अपनी तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन ये तय माना जा रहा है कि उन्हें ही ये किरदार मिलने वाला है। लक्ष ने हाल ही में पुडुचेरी से एक्टिंग वर्कशॉप पूरी की है, और अब वो इस किरदार की तैयारी में जुट जायेंगे।