Dhanteras 2020: टीवी सेलेब्स ने बताया धनतेसर का प्लान, हप्पू सिंह देंगे अपने स्टॉफ को बोनस
Dhanteras 2020 धनतेरस बहुप्रतीक्षित त्यौहार दिवाली की शुरुआत का प्रतीक है। टीवी सेलेब्स इस दिन को ख़ास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हप्पू सिंह के नाम से फेमस योगश त्रिपाठी अपने स्टॉफ को बोनस देने का प्लान बना रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Dhanteras 2020: धनतेरस पांच दिन तक चलने वाले दीपावली त्योहार का पहला दिन है। इसे धनत्रयोदशी, धन्वंतरि त्रियोदशी या धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है। धनतेरस बहुप्रतीक्षित त्यौहार दिवाली की शुरुआत का प्रतीक है। टीवी सेलेब्स इस दिन को ख़ास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हप्पू सिंह के नाम से फेमस योगश त्रिपाठी अपने स्टॉफ को बोनस देने का प्लान बना रहे हैं। आइए जानते हैं...
योगश अपने धनतेरस प्लान को लेकर कहते हैं, 'धन-धान्य के इस दिन को मनाने के लिए, मैं वो हर चीज वापस देकर संतुष्ट करूंगा जो मुझे अधिक मिला है। हम हर साल सोना या चांदी खरीदते हैं। हालांकि, इस साल हमारे घर के लिए चीजें खरीदने के अलावा, हम अपने घर में मदद करने वाले और स्टाफ को भी छोटा सा बोनस देने का मन बना रहे हैं। जो हमारे बड़े से परिवार का हिस्सा है और हम इस तरह के बेहद कठिन समय में उनकी मदद करेंगे।'
भाबी जी घर पर हैं कि तिवारी जी यानी रोहिताश्व गौर के प्लान कुछ अलग हैं। वो कहते हैं- इस साल ने हम सभी को बहुत सी चीजें सिखाई हैं और इनमें से एक जो सबसे मत्वपूर्ण चीज है वो है एकजुटता। इसलिए, इस साल, धनतेरस पर हमने एक बर्तन का सेट लेने का निर्णय लिया है, लेकिन सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि हमारे घर पर मदद करने वालों के लिए भी।'
ग्रेसी सिंह ने बताया कि धनतेरस दिवाली की शुरुआत का प्रतीक है, इसलिए यह समय मैं मेरे घर में शुभ कार्यक्रम के लिए तैयारियां करने में बिताती हूं। रंगीन और खूबसूरत रंगोली से लेकर दीया बनाना, यहां तक कि कुछ नया शुरू करने के लिए भी यह बिलकुल सही समय है क्योंकि यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। मैं हर किसी को स्वस्थ्य और समृद्ध धनतेरस की शुभकामनाएं देती हूं। इनके अलावा और भी टीवी सेलेब्स अपने स्टाइल में धनतेरस मनाने का प्लान कर रहे हैं।