Move to Jagran APP

Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी के बाद अब प्रतीक सहजपाल का रोहित शेट्टी के शो से हुआ पत्ता साफ, एविक्शन की खबर सुन फैंस को लगा झटका

रोहित शेट्टी का मोस्ट अवेटेड शो खतरों के खिलाड़ी अपने नए सीजन के साथ जल्द ही एक बार फिर से दर्शकों के टीवी पर दस्तक देने वाला है। लेकिन इस बीच एक शॉकिंग खबर आ रही है कि शिवांगी जोशी के बाद अब प्रतीक सहजपाल भी एविक्ट हो गए हैं।

By Tanya AroraEdited By: Published: Tue, 21 Jun 2022 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 07:09 AM (IST)
Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी के बाद अब प्रतीक सहजपाल का रोहित शेट्टी के शो से हुआ पत्ता साफ, एविक्शन की खबर सुन फैंस को लगा झटका
khatron ke khiladi 12 pratik sehajpal got evicted from rohit shetty kkk 12 after shivangi joshi. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Pratik Sehajpal Evict From Khatron Ke Khiladi 12:  टीवी का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 के साथ रोहित शेट्टी एक बार फिर कंटेस्टेंट की हालत खराब करने और टीवी पर धमाल मचाने के लिए लौट रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार कई ऐसे चेहरे भी इस शो में दिखाई देंगे जिन्हें इससे पहले आपने कभी भी रिएलिटी शोज में नहीं देखा होगा। शो 2 जुलाई 2022 से कलर्स पर ऑन-एयर होगा। शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट इस वक्त केपटाउन में हैं और शो की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन इस बीच ही ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा उर्फ शिवांगी जोशी के शो से एविक्ट होने की खबर आई थी और अब शिवांगी की बाद रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 15 के पहले रनरअप रहें प्रतीक सहजपाल भी शो से बाहर हो चुके हैं।

loksabha election banner

खतरों के खिलाड़ी 12 का विनर बनने से चूकें प्रतीक सहजपाल

खतरों के खिलाड़ी से हर सप्ताह कोई न कोई कंटेस्टेंट बाहर होता ही है और रिपोर्ट्स की माने तो चौथे हफ्ते में ही प्रतीक सहजपाल इस शो से बाहर हो गए हैं। इस खबर को खतरों के खिलाड़ी 12 नाम के एक फैन पेज ने शेयर किया है। जिसमें प्रतीक सहजपाल की फोटो लगाकर उस पर 'एविक्ट' लिखा है। हालांकि फैन पेज पर पोस्ट की गई इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। एक तरफ जहां कुछ फैंस इस खबर को गलत बता रहे हैं, तो वहीं कुछ फैंस का ये खबर सुनकर दिल पूरी तरह से टूट गया है।

View this post on Instagram

A post shared by khatron ke khiladi 12 (@khatronkekhiladi12.tazaakhabar)

सोशल मीडिया पर फैंस ने बताया खबर को झूठा

बिग बॉस 15 में एक मजबूत कंटेस्टेंट बनकर सामने आए प्रतीक सहजपाल 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 से इतनी जल्दी एविक्ट हो सकते हैं, इस बात पर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या बकवास है ये, पहले बोलते हो वह सेफ है, फिर बोल रहे हो एविक्ट हो गया है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये बिलकुल भी मुमकिन नहीं है, क्योंकि प्रतीक सहजपाल फायर है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या चल रहा है ये सब, लोग हमें बेवकूफ क्यों बना रहे हैं। मजबूत कंटेस्टेंट को एविक्ट कर रहे हो'।

View this post on Instagram

A post shared by Pratik Sehajpal (@pratiksehajpal)

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आ रहे हैं ये कंटेस्टेंट

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में इस बार कई बड़े स्टार्स ने हिस्सा लिया है। इस शो में रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, अनेरी वजानी, फैसल शेख, शिवांगी जोशी, राजीव अदातिया, निशांत भट्ट, सृति झा, प्रतीक सहजपाल, मोहित मलिक सहित कई बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.