Khatron Ke Khiladi 12 में रूबीना दिलैक की एंट्री का इन सेलेब्स ने उड़ाया मजाक, एडवेंचर्स शो में पत्नी का नाम सुन अभिनव शुक्ला की भी छूटी हंसी
Khatron Ke Khiladi 12 रुबीना दिलैक जल्दी ही टीवी के एडवेंचर्स शो खतरों के खिलाड़ी में स्टंट करते हुए नजर आने वाली हैं जिस पर अब कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है और एक्ट्रेस का जमकर मजाक उड़ाया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का एडवेंचर्स और खतरों से भरा रिएलटी शो खतरों के खिलाड़ी कुछ घंटो में ही शुरू होने वाला है। 2 जुलाई से रोहित शेट्टी का यह शो टीवी पर ऑनएयर हो जाएगा। इस बीच शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीवी के कई सेलेब्स खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में रूबीना दिलैक के जाने का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। यहां, तक कि उनके पति अभिनव शुक्ला भी खतरों के खिलाड़ी में पत्नी के जाने का सुन हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
यह वीडियो कलर्स टीवी द्वारा उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो में सबसे पहले फराह खान दिखाई देती हैं, वे खतरा खतरा शो के मंच पर नजर आती हैं। जहां, उन्हें पता चलता है कि खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में रूबीना दिलैक हिस्सा लेनी वाली हैं, इस बात कि जानकारी मिलते ही फराह शॉक्ड हो जाती हैं, और न्यूज को कन्फॉर्म करती हैं। सिर्फ फराह ही नहीं कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी रूबीना का मजाक उड़ाते हुए नजर आते हैं। राहुल वैद्या तो न जाने क्या क्या इमेजिन कर डालते हैं, शो में रूबीना को तरह- तरह के खतरों से जूझते हुए सोचकर राहुल की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता। न्यूज मिलते ही राहुल वाइस नोट बनाते हैं और कहते हैं, रूबीना को करंट के झटके लगने वाले, गले में सांप लटके होंगें, लकड़बग्घा, चूहें और कॉकरोच के बीच फंसी होंगी। राहुल की खुशी देखकर ऐसा लगता है मानो वे बिग बॉस 14 के दौरान रूबीना से हुए झगड़ों की भड़ास निकाल रहे हों।
View this post on Instagram
राहुल के अलावा निक्की तंबोली और अभिनव शुक्ला ने भी रूबीनो के लेकर अपनी राय दी। निक्की ने कहा कि रुबीना पहले सबको अपना दोस्त बना लेंगी उसके बाद जब स्टंट करने की बारी आएगी तो सबकी वाट लगा देंगी। वहीं, रूबीना के पति अभिनव पहले तो खूब हंसते हैं फिर बताते हैं कि रूबीना बेहद ही टफ कॉम्पीटशन देने वाली हैं और शो में बाकी कंटेस्टेंट्स की तो क्लास लगने वाली है।
View this post on Instagram