Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी ने इस कंटेस्टेंट को किया बाहर, रोती-चिल्लाती नजर आईं शिवांगी जोशी
Khatron Ke Khiladi 12 first Elimination प्रोमो वीडियो देख फैंस शॉक्ड रह गए। इस वीडियो में टीवी की बहू शिवांगी जोशी के साथ हुए हादसे की झलक दिखाई गई है। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कैसे खतरनाक स्टंट करते वक्त शिवांग रोने और चिल्लाते लग जाती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। रोहित शेट्टी के इस स्टंट रियलिटी शो की शूटिंग इस वक्त साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। हाल ही में ही शो के मेकर्स ने इसका एक प्रोमो वीडियो शेयर किया जिसे देख फैंस शॉक्ड रह गए। इस वीडियो में टीवी की बहू शिवांगी जोशी के साथ हुए हादसे की झलक दिखाई गई है। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कैसे खतरनाक स्टंट करते वक्त शिवांग रोने और चिल्लाते लग जाती हैं।
कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'खतरों के खिलाड़ी 12' का एक ताजा प्रोमो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि टीवी की सबसे पॉपुलर बहू शिवांगी जोशी बड़े जोश के साथ साड़ी पहने हुए शो में एंट्री के लिए पैरों से कलश को ठोकर मारती हैं। इसके अगले शॉर्ट में वो एक बॉक्स में लेटकर रोहित शेट्टी के शो का खतरनाक स्टंट करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में आगे दिखाया है कि ये रिश्ता और बालिका वधू 2 जैसे सीरियल्स में काम करने वाली एक्ट्रेस फूट-फूट कर रो और चिल्ला रही हैं।
View this post on Instagram
वैसे बता दें कि कुछ दिनों पहले ही खबर आई कि रोहित शेट्टी के शो में पहला एलिमिनेशन हो चुका है। खतरों के खिलाड़ी 12 से बाहर जाने वाली कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि शिवांगी जोशी ही हैं। फिलहाल तो इस खबर पर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है और ना ही शिवांगी केपटाउन से वापस लौटीं हैं। तो ये कहना जल्दबाजी होगी कि शिवांगी ही वो सबसे पहली कंटेस्टेंट हैं जो शो से बाहर हुईं हैं।