Khatron Ke Khiladi 12: फैसल शेख संग ऐसा है जन्नत जुबैर का बॉन्ड? सवाल पूछे जाने पर यूं किया रिएक्ट
खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में जन्नत जुबैर और फैसल शेख सबसे ज्यादा लाइमलाइट में हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों की लिंकअप की खबरें भी आ चुकी हैं। अब हाल ही में अब जन्नत से उनकी और फैजल की बॉन्डिंग पर सवाल किया तो उन्होंने ये कहा।
नई दिल्ली, जेएनएन। Jannat Zubair On Relationship rumor with Faisal Shaikh: कलर्स का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 का आगाज जल्द ही होने वाला है। रोहित शेट्टी का यह शो 2 जुलाई से ऑन-एयर होगा। फिलहाल स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो में हिस्सा लेने वाले सभी सितारे केपटाउन में हैं और स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो की शूटिंग कर रहे हैं। वैसे तो इस सीजन में हिस्सा लेने वाला हर एक्टर खुद में ही एक जाना-माना नाम है, लेकिन खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में अगर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह हैं जन्नत जुबैर और फैसल शेख।
फैसल शेख और जन्नत जुबैर का जुड़ चुका है एक-दूजे के साथ नाम
दरअसल जन्नत जुबैर और फैसल दोनों ही सोशल मीडिया स्टार हैं। जहां जन्नत टीवी और सोशल मीडिया दोनों पर ही फेमस हैं, तो वही फैसल अपनी म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया रील्स के जरिए एक खास पहचान बना चुके हैं। दोनों ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ में काम भी किया, इसके अलावा सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर साथ में रील्स भी पोस्ट करते हैं। इन दोनों की डेटिंग की खबरें भी आ चुकी हैं, हालांकि इन दोनों ने ही खुद को हमेशा अच्छा दोस्त बताया।
जन्नत जुबैर ने फैसल शेख से जुड़े सवाल को किया इग्नोर
हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान जन्नत जुबैर से फैसल शेख संग बॉन्डिंग पर पूछा गया, तो उन्होंने सोशल मीडिया स्टार फैसल संग अपने बॉन्ड पर बात करने से इनकार कर दिया। लेकिन अन्य कंटेस्टेंट के बारे में बात करते हुए जन्नत ने कहा, 'मुझे लगता है कि यहां हर कोई एक-दूसरे को आगे बढाता है। एक-दूसरे को स्टंट करने के लिए चीयरअप कर रहा है। हम सब एक-दूसरे से प्रतियोगिता कर रहे हैं, लेकिन एक-दूजे को सपोर्ट भी कर रहे हैं।
एक ही सीजन में फैसल शेख और जन्नत जुबैर आ रहे हैं नजर
जन्नत से पहले फैसल शेख अपने और जन्नत के रिलेशनशिप खबर पर बात कर चुके हैं। उन्होंने लिंकअप की खबरों को अफवाह बताते हुए खुद को जन्नत का बहुत अच्छा दोस्त बताया था। जन्नत जुबैर और फैसल शेख दोनों रोहित शेट्टी के शो में नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर केपटाउन में मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करते हैं।