Khatron Ke Khiladi 11: सलमान खान के बाद अब रोहित शेट्टी भी हुए अभिनव शुक्ला के दीवाने, देखें वीडियो
Khatron Ke Khiladi 11 प्रोमो में अभिनव शुक्ला को ज्ञानचंद कहकर संबोधित किया गया हैl वह कहते है सर वह जो नीचे का प्लैंक है वह कांपता हैl साइंस में पढ़ा था कि जब दो बॉडी वाइब्रेट करती है तो रेजोनेंस आ जाती हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl खतरों के खिलाड़ी 11 का नया प्रोमो जारी कर दिया गया हैl इसमें रोहित शेट्टी सलमान खान की तरह जमीन पर लेट कर हंसते हुए नजर आ रहे हैंl अभिनव शुक्ला स्टंट करने के बाद स्टंट से जुड़े विज्ञान के बारे में बात कर रहे होते हैंl यह बात रोहित शेट्टी के समझ के बाहर होती हैl इसके चलते वह हंसने लगते हैंl खतरों के खिलाड़ी का नया प्रोमो जारी कर दिया गया हैl
शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैंl शो में रोहित शेट्टी अभिनव शुक्ला के विज्ञान से जुड़ी बातों से प्रभावित नजर आते हैंl इसके बाद रोहित शेट्टी मजाक में कहते हैं कि अब उन्हें समझ में आया कि सलमान खान बिग बॉस के मंच पर क्यों लेट जाते थेl खतरों के खिलाड़ी 11 के पहले अभिनव शुक्ला बिग बॉस 14 में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थेl उन्हें एक समझदार व्यक्ति समझा जाता हैl
खतरों के खिलाड़ी 11 का प्रोमो जारी कर दिया गया हैl इसमें अभिनव शुक्ला एक जोखिम भरा स्टंट करते नजर आते हैंl वह दरअसल एक प्लैंक पर चलने की कोशिश करते हैं जो कि हवा में झूल रहा हैl वह अपना संतुलन बनाने का प्रयास कर रहे हैं जो कि हिल रहा होता हैl
प्रोमो में अभिनव शुक्ला को ज्ञानचंद कहकर संबोधित किया गया हैl वह कहते है, 'सर वह जो नीचे का प्लैंक है, वह कांपता हैl साइंस में पढ़ा था कि जब दो बॉडी वाइब्रेट करती है तो रेजोनेंस आ जाती हैl' जब वह यह बात बता रहे होते हैं, तब उनके को कंटेस्टेंट हंसते हैंl यह बात सुनकर रोहित भी चकित रह जाते हैंl इसके बाद रोहित शेट्टी सलमान खान की तरह जमीन पर लेट कर कहते है, 'अभी मुझे समझ में आया कि बिग बॉस में सलमान भाई ऐसे क्यों हो जाते हैंl'
खतरों के खिलाड़ी 17 जुलाई से कलर्स पर आएगाl इस शो को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शूट किया गया हैl इस शो में उनके अलावा राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अर्जुन बिजलानी, दिव्यंका त्रिपाठी, आस्था गिल, महक चहल, श्वेता तिवारी, सना मकबूल और आदित्य सिंह भी नजर आएंगेl