Khatron Ke Khiladi 11: दिव्यांका त्रिपाठी से ज्यादा है राहुल वैद्य की फीस, जानें कौन है हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट
कलर्स का रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीज़न 11’ इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है। तमाम रिएलिटी शोज़ की तरह ‘खतरों के खिलाड़ी’ भी एक ऐसा शो है जो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स का रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीज़न 11’ इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है। तमाम रिएलिटी शोज़ की तरह ‘खतरों के खिलाड़ी’ भी एक ऐसा शो है जो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। हर साल फैंस इसके आने का इंतज़ार करते हैं और बड़े चाव से देखते हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी’ में स्टार्स ऐसे-ऐसे खतरों का सामना करते हैं जिसका सामना करना तो दूर आप उनके बारे में कभी सोज भी नहीं सकते। सोचकर ही आपकी रूंह कांप जाएगी।
फिलहाल ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग साउथ अफ्रिका के केपटाउन में चल रही है। इस साल शो में राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुक्ला, आस्था गिल, अनुष्का सेन, महक चेहल, सना मकबूल, अर्जुन बिजलानी और वरुण सूद जैसे सितारे नज़र आने वाले हैं। ये सभी सितारे केप टाउन में जमकर पसीना बहा रहे हैं और लगातार अपनी फोटोज़ शेयर कर फैंस अपडेट दे रहे हैं। इसी बीच चलिए हम आपको आज कंटेस्टेंटे से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी देते हैं जिसके बार में आप शायद नहीं जानते होंगे। हम आपको बताते हैं इस सारे स्टार्स को खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने के लिए कितनी फीस दी जा रही है, आपको ये जानकर हैरानी होगी टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी से ज्यादा फीस राहुल वैद्य को दी जा रही है।
देखें, किसे किया जा रहा है कितना पे..
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक ये कंटेस्टेंट हर एपिसोड के इतने लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। देखें लिस्ट।
राहुल वेद्य (Rahul Vaidya)-15 lakhs
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Dahiya)- 10 lakh
महक चेहल (Mahekk Chahal)- 1.5 lakh
आस्था गिल (Aastha Gill)- 1.85 lakh
सौरभ जैन (Sourabh Raaj Jain) - 2 lakh
सना मकबूल (Sana Makbul) - 2.45 lakh
विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh)- 3.34 lakh
वरुण सूद (Varun Sood) - 3.83 lakh
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) - 4 lakh
अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) - 4.25 lakh
निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) - 4.43 lakh
अनुष्का सेन (Anushka Sen)- 5 lakh
अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)- 7 lakh
वहीं शो के होस्ट रोहित शेट्टी हर एपिसोड के 49 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं।