Move to Jagran APP

Khatron Ke Khiladi 11: पहले ही हफ्ते ये कंटेस्टेंट हुआ बाहर, स्टंट नहीं करने से भड़के रोहित शेट्टी

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में खतरों से खेलने की शुरुआत हो चुकी है। पहले दो एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने कई खतरनाक स्टंट किए है। इस दौरान दिव्यांका त्रिपाठी और सना मकबूल ने बेहतरीन तरीके से अपने टास्क को पूरा किया है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 08:25 AM (IST)
Khatron Ke Khiladi 11: पहले ही हफ्ते ये कंटेस्टेंट हुआ बाहर, स्टंट नहीं करने से भड़के रोहित शेट्टी
Image Source: Nikki Tamboli Social media Account

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में खतरों से खेलने की शुरुआत हो चुकी है। पहले दो एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने कई खतरनाक स्टंट किए है। इस दौरान दिव्यांका त्रिपाठी और सना मकबूल ने बेहतरीन तरीके से अपने टास्क को पूरा किया है। वहीं निक्की तंबोली हर बार फिसड्डी साबित हुईं। 

loksabha election banner

वरुण और महक ने पूरा किया टास्क

रविवार को शो का दूसरा दिन था और बाकी बचे कंटेस्टेंट्स ने अपना पहला टास्क किया। शो का पहला पार्टनर कंटेस्टेंट हुआ। जिसमें वरुण सूद-महक चहल की जोड़ी बनी तो वहीं विशाल आदित्य सिंह-सना मकबूल ने साथ में स्टंट किया। दोनों ही जोड़ियों ने 10-10 फ्लैग निकाले लेकिन कम समय लेने की वजह से वरुण सूद और महक चहल को टास्क का विजेता घोषित किया गया।

निक्की तंबोली ने फिर बीच में छोड़ा टास्क

इसके बाद बारी आई राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल की जिनको पानी में स्टंट करना था। लेकिन इस टास्क में विशाल ने अबॉर्ट कर दिया। वहीं एक अन्य टास्क में निक्की तंबोली और अनुष्का सेन के बीच मुकाबला हुआ। दोनों को एक बॉक्स में लेटना था। उनके आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। उनके ऊपर एक-एक जानवर को रखा जा रहा था। उन्हें बताना था कि वह कौन सा जानवर है। अनुष्का ने यह टास्क अच्छी तरह से किया लेकिन निक्की तंबोली ने इस बार भी टास्क पूरे किए बिना ही छोड़ दिया।

रोहित शोट्टी ने अभिनव की लगाई क्लास

टास्क में निक्की बहुत ज्यादा डर गईं और अभिनव शुक्ला उनके पास दौड़ कर आ जाते हैं। यह देखकर रोहित शेट्टी, अभिनव से कहते हैं कि 'हर टास्क का एक प्रोटोकॉल होता है। मुझे हर कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा फिक्र हैं। इस तरह टास्क के बीच में नहीं आना चाहिए।'

और इस तरह निक्की हुईं बाहर

आखिर में सबसे कम अंक अर्जित करने वाले दो कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली के बीच मुकाबला हुआ। यहां विशाल ने टास्क अच्छे तरीके से किया लेकिन निक्की ने एक बार फिर से टास्क करने से मना कर दिया। रोहित शेट्टी शो के बाकी कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि अब ये फैसला आपको लेना है कि क्या निक्की तंबोली को बाहर कर देना चाहिए?

एक भी टास्क पूरा नहीं कर पाईं निक्की

इस पर निक्की को बाहर करने के लिए सबसे ज्यादा वोट पड़े। बता दें कि निक्की पहले दिन से ही काफी डरीं हुईं थीं। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स को एक लिस्ट सौंपी थी जिसमें वो किस-किस चीज से डरती हैं उसका विवरण था। इसे लेकर पहले दिन रोहित शेट्टी ने निक्की का काफी मजाक भी उड़ाया था। निक्की तीन टास्क करने उतरीं लेकिन हर बार उन्होंने अबॉर्ट कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.