Khatron Ke Khiladi 11: शर्टलेस वरुण सूद ने निक्की तंबोली के साथ किया ऐसा वर्कआउट, परेशान हो गईं एक्ट्रेस
बिग बॉस 14 रनरअप निक्की तंबोली इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने के लिए केपटाउन पहुंची हुई हैं। केपटाउन से निक्की लगातार अपने फोटोज़ और वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर कर रही हैं जिसमें वो स्टंट के साथ-साथ ढेर सारी मस्ती भी करती दिख रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 14 रनरअप निक्की तंबोली इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने के लिए केपटाउन पहुंची हुई हैं। केपटाउन से निक्की लगातार अपने फोटोज़ और वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर कर रही हैं जिसमें वो स्टंट के साथ-साथ ढेर सारी मस्ती भी करती दिख रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें निक्की बीच के किनारे लेटी हुई हैं और खतरों के खिलाड़ी के दूसरे कंटेस्टेंट वरुण सूद उन्हें परेशान करते दिख रहे हैं। वीडियो में निक्की के अलावा विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल भी नज़र आ रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि निक्की तंबोली बीच चेयर पर लेटी हैं और तभी वरुण सूद उनकी चेयर पकड़कर वर्कआउट करने लगते हैं। जैसी ही वरुण, निक्की की चेयर उठाते हैं तो वो डर जाती हैं और चीखने लगती हैं, लेकिन बाद वो इसे एंजॉय करने लगती हैं। निक्की और वरुण का ये फन वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि हाल ही में ये चर्चा शुरू हुई थी कि निक्की तंबोली शो सो बाहर हो चुकी हैं। लेकिन खतरों के खिलाड़ी के कुछ फैन पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार निक्की शो से बाहर नहीं हुई हैं, बल्कि एक स्टंट करने के दौरान वो घायल हो गई थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था, और अब वो फिर से शूटिंग पर लौट चुकी हैं। हालांकि स्पॉटब्वॉय पर दी गई जानकारी के मुताबिक विशाल आदित्य सिंह वो पहले कंटेस्टेंट होंगे जो शो से बाहर निकल जाएंगे।
बताते चलें कि शो के लिए रवाना होने से कुछ दिन पहले ही निक्की ने अपने भाई को खो दिया था जिसके बाद एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थीं। कोविड और कुछ अन्य बीमारियों की वजह से निक्की के बड़े भाई का निधन हो गया। भाई के निधन के बाद भी शो में जाने को लेकर निक्की को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था। जिसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बताया था कि उनके भाई चाहते थे कि वो इस शो में जाएं इसलिए वो ये शो ज़रूर करेंगी।